भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /CJP प्रोटेस्ट के बीच जजों के बाद चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 IAS-IFS अफसर, देश के नाम लिखा खुला खत

CJP प्रोटेस्ट के बीच जजों के बाद चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 IAS-IFS अफसर, देश के नाम लिखा खुला खत

चुनाव में धांधली और वोटों में हेराफेरी के आरोपों के बीच 124 पूर्व नौकरशाह चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे हैं. पूर्व IAS, IFS और अन्य सेवाओं के इन अफसरों ने देश के नाम एक ओपन खत लिखा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 10, 2026, 08:12 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 08:35 PM IST
joinshare
CJP प्रोटेस्ट के बीच जजों के बाद चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 IAS-IFS अफसर, देश के नाम लिखा खुला खत
Image Credit: चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS, IFS अफसर.

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के चलते चुनाव आयोग सुर्खियों में है. विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में मोर्चा खोला हुआ है. 10 अक्टूबर यानी आज दिल्ली में जमकर बवाल हुआ. CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने आए 6 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही डिटेन कर लिया गया.  इस बीच 124 पूर्व IAS और IFS अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने देश के नाम खुला खत लिखकर स्पेशल रिवीजन (SIR) का बचाव किया है.

अफसरों का कहना है कि बिना किसी ठोस सबूत के धांधली के आरोप लगाकर शोर मचाना पूरी तरह बेबुनियाद है. उनका कहना है कि वोटर लिस्ट की जांच यानी SIR पूरी तरह नियमों के तहत हो रही है. इलेक्शन कमीशन की साख पर बिना किसी सबूत के सवाल खड़े करना पूरी तरह गलत है.

124 Former IAS, IFS and allied services officers have issued an open letter to the citizens of India, strongly defending the #ElectionCommission and the Special Intensive Revision (#SIR) of electoral rolls, while questioning allegations of vote rigging without credible evidence. Highlighting India's transformation from an era of booth capturing, ballot box stuffing and electoral violence, the officers said that today's electoral system has multiple layers of checks and safeguards, including polling agents, #EVM sealing, strong-room security and #VVPAT verification. They cited #Bihar's 2025 Assembly elections which recorded no re-polling and the highest voter turnout since 1951.

— All India Radio News (@airnewsalerts) October 10, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव का दिया उदाहरण

खत में यह भी याद दिलाया गया है कि अब मतपेटियां लूटने और बूथ कैप्चरिंग का जमाना लद चुका है. आज EVM सीलिंग, स्ट्रॉन्ग रूम के कड़े पहरे और VVPAT पर्चियों से चुनाव पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस लेटर में अफसरों ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देकर कहा कि वहां एक भी बूथ पर दोबारा वोटिंग नहीं करानी पड़ी और रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो यह साबित करता है कि हमारा चुनावी सिस्टम कितना भरोसेमंद है.

'जीतो तो सिस्टम सही, हारो तो धांधली?'

अधिकारियों ने इस खत में कहा 'कोई सिस्टम तब ईमानदार नहीं हो सकता जब आप जीत जाएं और धांधली वाला तब जब आप हार जाएं.' उन्होंने बताया कि इसी चुनाव आयोग के तहत केंद्र में सत्ताधारी पार्टी कई राज्यों के चुनाव हारी और 2024 में अपनी संसदीय बहुमत भी खो दिया. अधिकारियों ने चुनाव आयोग की आज़ादी का बचाव करते इसके इसके कई सदस्यों वाले ढांचे और संस्थागत सुरक्षा उपायों पर जोर दिया है. लेटर में लिखा 'सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है. आरोप लगाने वाले की जिम्मेदारी है कि वह उसे साबित करे.'

42 पूर्व जजों ने खुली चिट्ठी में क्या कहा था?

इससे पहले 42 पूर्व जजों ने भी चुनाव आयोग के समर्थन में एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग, न्यायपालिका और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवालों और उन्हें कमजोर करने की कोशिशों पर गहरी चिंता जताई थी. जजों ने साफ कहा था कि बिना किसी ठोस सबूत के 'वोट चोरी' जैसे गंभीर आरोप लगाना गलत है. लेटर में जजों ने आगाह किया था कि संवैधानिक संस्थाओं को बार-बार चोर कहना या उन पर मिलीभगत का ठप्पा लगाना जनता के भरोसे को हिला सकता है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा. लेटर में यह भी कहा गया था कि संस्थाओं की आलोचना करने का लोकतांत्रिक अधिकार सबको है, लेकिन बदनाम करने की छूट किसी को नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'भारत में अघोषित इमरजेंसी', CJP प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की हुई एंट्री, कहा- प्रदर्शनकारियों को कल तक छोड़ें वरना करूंगा अनशन
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
SIR