भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर दिल्ली में सियासी बवाल: झारखंड में बीजेपी-कांग्रेस में शुरू हुई 'वाक वॉर'

SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर दिल्ली में सियासी बवाल: झारखंड में बीजेपी-कांग्रेस में शुरू हुई 'वाक वॉर'

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है. इस वजह से झारखंड में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. JMM का कहना है कि सवाल चुनाव आयोग से पूछे जा रहे हैं, लेकिन जवाब भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिए जा रहे हैं.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 12, 2026, 11:13 AM IST|Updated: Oct 12, 2026, 11:44 AM IST
joinshare
SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर दिल्ली में सियासी बवाल: झारखंड में बीजेपी-कांग्रेस में शुरू हुई 'वाक वॉर'
Image Credit: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर बवाल (फाइल फोटो)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    इंडिया गठबंधन ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है. इससे पहले राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद, अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी इस पूरे मामले पर ज्ञापन सौंपने की योजना की घोषणा की है और साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की है. वहीं, इस मामले पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है.

    विपक्ष देश को कर रहा बदनाम
    बीजेपी नेता दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस और सभी विपक्षी दल मिलकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं. एक तरफ जहां पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ विदेशियों के साथ मिलकर विपक्ष देश को बदनाम कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करना एक ड्रामा है जो बेहद गलत है. जब झारखंड और कर्नाटक में जीत होती है तो चुनाव आयोग गलत नहीं लगता, लेकिन जब हारते हैं तो चुनाव आयोग का दोष होता है.

    'इतिहास हमसे सवाल करेगा'
    मामले पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है, इलेक्शन कमिश्नर आफ इंडिया ने जो चीज की है, आज जनता सवालों के जवाब मांग रही है. पक्ष इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे रही है. हम अगर चुप रहे, तो इतिहास हमसे सवाल करेगा. इसीलिए लोकतांत्रिक नींव के सवाल पर हम आज प्रदर्शन कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: रांची में शारदीय नवरात्र की धूम: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ गूंजे जयकारे, सुरक्षा के भी हैं कड़े इंतजाम

    'दाल में बहुत कुछ काला है'
    वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. विनोद पांडे ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके नाम पर जो वोट काटे गए उसका विरोध तो होगा. यह विरोध सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, आम आदमी भी कर रहा है. सवाल चुनाव आयोग से हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी दे रही है. यह स्पष्ट करता है कि दाल में बहुत कुछ काला है.

    रिपोर्ट: कामरान जलीली

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    SIR
    gyanesh kumar
    Jharkhand News