भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /'देश के बच्चों को हथियार न बना लें तिलचट्टे...': CJP के प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

'देश के बच्चों को हथियार न बना लें तिलचट्टे...': CJP के प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 10, 2026, 11:36 AM IST|Updated: Oct 10, 2026, 11:52 AM IST
joinshare
'देश के बच्चों को हथियार न बना लें तिलचट्टे...': CJP के प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
Image Credit: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो, वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार के नेताओं ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं. बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन के जरिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं. देश यह सब देख रहा है. जब पार्टी ने पहली बार अपना आंदोलन शुरू किया था, तो छात्रों को लगा कि वे उनके हितों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन अब उनके असली इरादे लोगों के सामने आ गए हैं. इस विरोध प्रदर्शन का कोई असर नहीं होगा. दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा- हम लोगों ने बिहार में भी देखा था कि किस तरह से आगजनी की घटना हुई थी. सरकार तो हमेशा व्यवस्था करती ही है और अगर आप सरकार को चुनौती दें, विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करें तो सरकार का दायित्व तो बनता है कि सरकार उसकी व्यवस्था कायम करें, मुझे लगता है कि ये कोई अलग चीज नहीं है.

    'अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश'
    बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं. काननू व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं. कुछ ऐसे लोग हैं, कुछ पार्टियों के एजेंट लोग हैं. पार्टी सामने नहीं आएगी, अराजकता फैलाने के लिए पर्दे में रहकर ऐसे लोगों को तरजीह दे रही है, फंडिंग भी कर रही होगी. मैं समझता हूं कि इनके (सीजेपी) कुछ भी करने से कुछ भी होने वाला नहीं है. जनता दिग्भ्रमित नहीं होने वाली है, क्योंकि वो ताकत और शक्तियां हैं, ये जो अपने हित में लोगों को भड़काने का, लोगों में अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही हैं.

    सीजेपी के प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियों के शामिल होने और कांग्रेस की दूरी पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियां हैं और कांग्रेस पार्टी का समर्थन है. अब इन लोगों में आपसी तालमेल नहीं है. ये सब खंड-खंड विखंड हैं. ये आंदोलन करते रहें, लेकिन असर जनता पर नहीं होगा. जनता सब समझती है कि इन लोगों में ऐसे लोग भी हैं, जो देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं.

    'हमारी सरकार अलर्ट मोड पर'
    मंत्री मिथलेश तिवारी ने दिल्ली में ट्रेनें रद्द करने और मेट्रो स्टेशन बंद करने पर कहा- पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है. देश के लोग समझ चुके हैं, इनका (सीजेपी) उद्देश्य क्या है. सबको मालूम है कि ये चेहरा बदलकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी का काम कर रहे हैं. इसीलिए अब लोग इनके साथ नहीं हैं.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में CJP का विरोध-प्रदर्शन, इधर पटना में भी प्रशासन अलर्ट: गांधी मैदान और डाकबंगला पर भारी पुलिस बल तैनात

    मिथलेश तिवारी ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर कहा- हम उन सभी यात्रियों से क्षमा चाहेंगे कि जब देश पर कोई संकट आता है, तो देश के लोग ही सरकार के साथ खड़े होते हैं. ये कोई संकट नहीं है, ये आंतरिक सुरक्षा की समस्या है. मिथलेश तिवारी ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 'मक्खियां मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करते' पर कहा- मुख्य न्यायाधीश का हर शब्द हमारी सरकार के अधिकारियों के लिए और सरकार के लिए उपादेय है. इसीलिए चिंता नहीं करिए, सरकार बड़ी संवेदनशीलता से हर परिस्थिति को संभाल रही है.

    जदयू नेता श्याम रजक ने सीजेपी के प्रदर्शन से कांग्रेस की दूरी पर कहा कि कोई पार्टी अपना क्या निर्णय लेती है, ये उसका आंतरिक मामला है. एक संगठन आंदोलन की घोषणा करता है तो यह जरूरी नहीं कि दूसरे संगठन साथ सम्मिलित होने का काम करेंगे.

    -आईएएनएस

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    CJP News
    SIR
    gyanesh kumar
    Bihar News