कपिल सिब्बल ने कहा, हम कुछ मुद्दों पर आज ही अंतरिम आदेश चाहते हैं. किसी भी रेल को दिल्ली आने से न रोका जाए. BNS की धारा 163 सिर्फ जंतर मंतर के 4 किमी दायरे में है इससे बाहर लोगों को हिरासत में नहीं लिया जा सकता. वहीं शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए जब तक पब्लिक ऑर्डर न बिगड़ रहा हो.
सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में पुलिस पर पत्थरबाजी की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस सीजेपी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर जाने से रोक रही थी, इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की.
सीजेपी के 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट को भले ही पुलिस-प्रशासन ने अपनी मंजूरी न दी हो, लेकिन प्रदर्शनकारियों की आड़ में जंतर-मंतर के आस-पास कुछ असामाजिक और अवांक्षित तत्व भीड़ के बीच में घूम रहे थे, जिनसे वहां मौजूद लोगों समेत पुलिस और प्रशासन को भी खतरा हो सकता था.
दिल्ली में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन को बांग्लादेशी छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने समर्थन दिया है. उन्होंने सीजेपी के प्रोटेस्ट को सही ठहराते हुए भारत के Gen-Z की की तारीफ की. इधर, सीजेपी ने आज भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नए प्रदर्शन का ऐलान किया है.
गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को छोड़ दिया है. पिछले लोससभा चुनाव में अपने राजनीतिक वीडियो के चलते सुर्खियों में आए राठी के करोड़ों फॉलोवर्स हैं. 8 अक्टूबर, 1994 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे राठी ने जर्मनी से हायर एजुकेशन पूरी करने के बाद सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू किया था.
शनिवार को दिनभर चले बवाल के बाद सीजेपी की टॉप लीडरशिप पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने कई घंटों की हिरासत के बाद सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया था. उसके बाद ये बड़ा अपडेट अब सामने आया है.
दिल्ली में रविवार को भी सीजेपी का प्रोटेस्ट जारी रह सकता है. पार्टी ने दावा किया है कि जबतक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है, पार्टी पीछे नहीं हटेगी. सीजेपी ने कहा कि कुछ लोगों को डिटेन करने के कारण यह प्रोटेस्ट नहीं रुक सकता है. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन मेट्रो और रेल सेवा पूरी तरीके से सामान्य है.
कॉकरोच जनता पार्टी सुप्रीमो अभिजीत दीपके ने शनिवार को एक वीडियो जारी करके आंदोलन की कमान सेकेंड लीडरशिप को सौंपने का ऐलान करते हुए कहा रविवार को भी प्रोटेस्ट जारी रहेगा. ऐसे में दिल्ली मेट्रो सेवा के परिचालन की क्या स्थिति है और क्या खुला है और क्या बंद है, आइए जानते हैं.
CJP Protest Delhi Update: CJP पर दिल्ली पुलिस की नारी शक्ति भारी पड़ी. अचूक रणनीति की वजह से प्रदर्शनकारी अपने इरादों में सफल नहीं हो सके. लेकिन सवाल है कि शुक्रवार तक सड़कों पर आंदोलन कर रही कांग्रेस ने शनिवार को अचानक चुप्पी क्यों साध ली.
CJP ने SIR और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था. शनिवार को इसे लेकर दिल्ली में बवाल मचा रहा और अब कल यानी रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा.
Sonam Wangchuk on CJP Protest in Delhi: CJP प्रोटेस्ट में अब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भी एंट्री हो गई है. वांगचुक ने कहा कि भारत में इस वक्त अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में प्रदर्शनकारियों को नहीं छोड़ा गया तो वे अनशन करेंगे.
मुंबई में अभिनेता इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं. एक्टर CJP के प्रदर्शन के समर्थन में छात्रों का सपोर्ट करने पहुंचे थे.
Shashi Tharoor on CJP Protest: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार की कड़ी पाबंदियों की आलोचना की है. थरूर ने पोस्ट लिखकर कहा कि सरकार को लाठियों से नहीं बल्कि संवाद के जरिए प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए.
अभिजीत दीपके के परिवार से एक दुखभरी खबर आ रही है कि उनकी दादी का देहांत हो गया है. उन्हें इस बारे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दे दी है.
CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन बुलाया है. पुलिस ने फाउंडर अभिजीत दीपके समेत उसके अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया. इसके अलावा दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम भी किए गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुलिस किस अधिकार से सड़कें बंद कर सकती है. चलिए समझते हैं.
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है. भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत बताया.
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका समेत सीजेपी के तमाम नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद भी सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन करने की जिद नहीं छोड़ी है. अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने के बाद अब इसकी जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपी है.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के कारण दिल्ली में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. अभिजीत दीपके और उनकी टीम को प्लेन से हिरासत में ले लिया गया. अब दीपके ने माता-पिता ने सरकार पर हमला बोला है.
Delhi Protest: दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के चलते रेल, मेट्रो, बाजार बंद है. फेस्टिव सीजन से पहले बाजार पर लगे इस ताले ने 10 लाख लोगों को झटका दिया है, 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है.
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके की फ्लाइट लैंड करते ही उनको विमान से ही हिरासत में ले लिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके कह रहे हैं कि मैं गिरफ्तार होने की आया हूं.
दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है.
दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. साथ ही 50 से अधिक मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. ट्रेनें भी डायवर्ट की गई हैं.