App

'मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं...', दीपके की फ्लाइट में पहुंची महिला पुलिस तो हुई बहस; हिरासत से पहले चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके की फ्लाइट लैंड करते ही उनको विमान से ही हिरासत में ले लिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपके कह रहे हैं कि मैं गिरफ्तार होने की आया हूं.

'मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं...', दीपके की फ्लाइट में पहुंची महिला पुलिस तो हुई बहस; हिरासत से पहले चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Image Credit: हिरासत में लिए गए दीपके.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रोटेस्ट जारी है. जंतर-मंतर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. इस बीच शनिवार को जैसे ही सीजेपी के फाउंडर और उनकी टीम के सदस्य आशुतोष रांका और सौरव दास दिल्ली पहुंचे तो उनको हिरासत में ले लिया गया. जब पुलिस प्लेन में दाखिल हुई और उन्हें हिरासत में लेने लगी, तो दीपके ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया.

दीपके ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिल्ली पुलिस की टीम को फ्लाइट में आते हुए दिखाया गया. इस दौरान उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रंका को फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को लेकर निकल चुकी है. दिल्ली पुलिस किसी और गेट से लेकर गई हैं, जहां पर कोई मीडिया मौजूद नहीं थी. दिल्ली पुलिस ने अब तक सूचना जारी नहीं की है कि आखिर किस थाने में तीनों को ले जाया गया है.

 'क्या उतरने का वेट नहीं कर सकते थे'

दीपके के पोस्ट किए गए वीडियो में फ्लाइट के अंदर अफरातफरी दिखी, क्योंकि CJP के सदस्यों ने पुलिस से बहस करते हुए पूछा कि वे उनके फ्लाइट से उतरने का इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे. प्लेन में चढ़ी महिला पुलिसकर्मियों से दीपके को यह कहते हुए देखा गया, 'आप हमारे बाहर आने तक इंतजार कर सकते थे. आइए हमें गिरफ्तार कीजिए, हम डरते नहीं हैं.'

इससे पहले सुबह, दीपके जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की अगुआई करने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए निकले थे.

CJP ने एक बयान में अपने सदस्यों को दिल्ली पहुंचने पर सीधे फ्लाइट से ही तानाशाहीपूर्ण तरीके से हिरासत में लेने की निंदा की. दिल्ली पुलिस की इस पहले से तय कार्रवाई का मकसद आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के नेतृत्व को उस जगह पहुंचने से पहले ही कमजोर करना है. CJP ने आने-जाने की आजादी के इस खुले उल्लंघन की निंदा की है और दीपके, दास और रांका की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की है.

ध्रुव राठी भी हिरासत में लिए गए

इससे पहले सुबह यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP के लीगल सेल की प्रमुख रत्ना सिंह को भी उनके घरों पर हिरासत में ले लिया गया, ताकि उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके.

दिल्ली पुलिस ने रात भर में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से 500 से ज्यादा संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने CJP के विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इसके लिए समय रहते इजाजत नहीं मांगी गई थी.

प्रदर्शनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए राजधानी में अभूतपूर्व पाबंदियां लगाई गईं. 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए और दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गईं. केंद्र सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 20,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More