App

कॉकरोच पर पुलिस का HIT प्लान, मेट्रो से लेकर इंटरनेट तक बहाल, कहां क्या है हाल? जानिए दिल्ली का हर अपडेट

CJP ने SIR और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था. शनिवार को इसे लेकर दिल्ली में बवाल मचा रहा और अब कल यानी रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा.

कॉकरोच पर पुलिस का HIT प्लान, मेट्रो से लेकर इंटरनेट तक बहाल, कहां क्या है हाल? जानिए दिल्ली का हर अपडेट
Image Credit: CJP का प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा.

शनिवार को राजधानी दिल्ली पूरी तरह छावनी बनी रही. वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बुलाया था. इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, इसलिए दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर नहीं पहुंचने दिया. तगड़ी सुरक्षा के चलते प्रदर्शनकारी एक साथ एक जगह नहीं जुट पाए और आंदोलन बिखर गया. 

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच पाते, इससे पहले उन्हें डिटेन कर लिया गया. दिनभर चले इस ड्रामे में 7 हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया है. अब रविवार को लेकर दिल्ली पुलिस अब भी अलर्ट मोड पर है.

दरअसल, CJP और विपक्ष ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. वो उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. इसे लेकर ही शनिवार यानी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था. अब कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि यह प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहेगा.

समीक्षा के आधार पर खुल रहे मेट्रो स्टेशन

प्रदर्शन के चलते शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा के लिहाज से 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा था. इन प्रमुख स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट शनिवार रात 10 बजे के बाद बंद थे, जो अब पूरी तरह खोल दिए गए हैं. जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा ठप थी, उसे रात 10 बजे के बाद बहाल किया जा रहा है.

38 हजार जवानों का रहा पहरा

प्रदर्शनकारी एकजुट न हो सकें और जंतर-मंतर न पहुंच पाएं, इसके लिए पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही 'होल्ड' किया. अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया गया, जबकि अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे नेताओं को सड़क से उठाकर आइसोलेट किया गया. दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 38 हजार से अधिक जवान तैनात रहे, जिन्होंने भीड़ को कंट्रोल किया और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक नहीं पहुंचने दिया.

7 हजार से ज्यादा हिरासत में, केजरीवाल और ममता रिहा

पूरे दिन चले ड्रामे के दौरान पुलिस ने 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया. शाम तक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत से रिलीज कर दिया गया. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी रिहा हो चुके हैं. नेहा बोरा को भी पुलिस ने छोड़ दिया.

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच का खुला ऐलान

शनिवार को पुलिस का सख्त पहरा रहने के बाद भी CJP पीछे हटने को तैयार नहीं है. पार्टी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. रविवार को CJP, AIYF, AISF और SFI के कार्यकर्ता एक बार फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे.

रविवार को क्या होगा पुलिस का प्लान?

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि रविवार को भी प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा. जैसे शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था रही, वैसे ही कल भी रहेगी. फिलहाल महिला और बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों को रिलीज किया गया है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले प्रमुख आयोजकों पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट में कल खास सुनवाई

दिल्ली में ट्रेनों के कैंसिलेशन, मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह बंद करने और मनमानी पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है. अब रविवार को अदालत की विशेष पीठ इस बात पर सुनवाई करेगी कि क्या प्रशासन ने पूर्व आदेशों की अवहेलना करते हुए अनुपात से अधिक पाबंदियां लगाई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More