राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन शहर में एक कोचिंग शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. यह घटना 10 अक्टूबर की जागृति क्लासेज की बताई जा रही है. आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की गर्दन पकड़कर उसे टेबल पर गिराया और जूते से मारपीट की. घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. छात्र की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त और नष्ट किए हैं.
RSS Pracharak Assault: राजस्थान के जयपुर जिले के नरैना पुलिस थाने में सांभर जिला संघ प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि शनिवार रात पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर करना पड़ा.
Atar Singh Bhadana: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना की क्रशर प्लांट पर हुए हमले में मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस के मुताबिक, क्रशर संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और संचालक के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था. परिजनों ने 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है, जबकि पुलिस अब तक पांच संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है. एसपी राजेश मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और डीजीपी राजीव शर्मा ने भरतपुर रेंज आईजी से फैक्टुअल रिपोर्ट मांगी है.
करौली के हिंडौन में रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब ठेके के नजदीक मजदूर केशू माली की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी खेमसिंह जाटव उर्फ खेमू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती करीब दो महीने पहले गुजरात में हुई थी. शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर खेमसिंह ने पत्थर से केशू के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया.
सीकर कोतवाली पुलिस और जयपुर रेंज आईजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 साल से फरार 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी कल्याण सिंह को देहरादून से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर B.Ed करवाने के नाम पर करीब 30 विद्यार्थियों से 70 से 80 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी की ठगी करने का आरोप है. साल 2008 से 2013 के बीच उसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हुए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए 17 राज्यों में अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में केमिस्ट्री पढ़ाता रहा और देहरादून में मकान खरीदकर रहने लगा था. पुलिस टीम एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.
धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने खरैर पुल के पास नाकाबंदी कर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्वालियर से करौली जा रही प्राइवेट बस में लाल बैग के जरिए हथियारों की खेप ले जा रहा था. तलाशी में 5 अवैध हथियार और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों में एक पिस्टल पर मेड इन जापान लिखा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले एमआईटीएस ग्वालियर में बीटेक की पढ़ाई कर चुका है और अब 2,000 से 3,000 रुपये के लिए हथियार सप्लाई करता था.
झुंझुनूं के बिशनपुरा गांव में घर के बाहर अस्थायी गेट तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. परिजनों ने राजवंती देवी के साथ मारपीट का आरोप लगाया. पत्नी को बचाने पहुंचे 70 वर्षीय सुमेर सिंह भी कथित मारपीट के बाद शिकायत दर्ज कराने पिलानी थाने पहुंचे. यहां प्रार्थना पत्र देते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Rajasthan ANTF: राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ऑपरेशन विषनहस के तहत छह साल से फरार 75 हजार रुपये के इनामी तस्कर सोहनलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल के काठमांडू में छिपकर राजस्थान में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था.
Rajasthan News: जयपुर के बनीपार्क में कोरियर पार्सल से 20 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है. कंपनी कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस ने अब तक 10 किलो चांदी बरामद की है.
Rajasthan News: जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस ने 19 वर्षीय रियाज को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं. आरोपी दूदू से बस में जयपुर आता और मास्टर चाबी से बाइक चुराकर नशे की पूर्ति करता था.
Rajasthan News: अजमेर में बदमाशों ने सफेद कपड़े पहन दिनदहाड़े एक घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. एक-दो आरोपियों के हाथ में कागजात और फाइलें थीं, जबकि एक व्यक्ति ने सफेद दस्ताने पहन रखे थे. इस तरह वे घरवालों को अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर अंदर दाखिल हुए और तलाशी के बहाने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए.
राजस्थान के जोधपुर में शादी के नाम पर कथित दलाली के मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि पंजाब से युवतियों को जोधपुर लाने के लिए प्रत्येक के बदले करीब तीन लाख रुपए तक का सौदा तय किया गया था. रुपए गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई.
Rajasthan Road Accident: अजमेर जिले के किशनगढ़ मार्बल एरिया में मकराना चौराहा पुलिया के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सिरोही जाने वाली बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचल दिया. हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश निवासी राजबहादुर की उपचार के दौरान मौत हो गई. ट्रक करीब 100 मीटर तक लोगों और सड़क किनारे लगे सामान को टक्कर मारने के बाद पेड़ में जा घुसा. घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
Sikar Crime: सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास गांव में एक युवक ने अपनी सगी बहन संजू देवी पर धारदार हथियार दांतले से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी छोटी बहन के बारे में जानकारी लेने उसके घर पहुंचा था.
Rajasthan News: अजमेर की रिटायर्ड अध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपए ठगने के मामले में राजस्थान पुलिस ने फलौदी निवासी बजरंग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 5 हजार रुपए के बदले खाता, ATM और सिम ठगों को दिया था. मामले में 29 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
Rajasthan News: रतनगढ़ के सांगासर में दो संतों के बीच विवाद में 57 वर्षीय संत बन्नानाथ की मौत हो गई. आरोप है कि शव को मिट्टी में दफनाकर समाधि बना दी गई. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शव निकलवाने और पोस्टमार्टम की मांग की.
Dudu School Cremation Case: दूदू के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परिसर में शव का दाह संस्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नव निर्वाचित निर्दलीय पार्षद कालु बावरिया भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक स्कूल का ताला तोड़कर परिसर में शव का दाह संस्कार किया गया था. मामले में स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
Rajasthan News: रतनगढ़ के सांगासर गांव स्थित प्रेमनाथ आश्रम में दो संतों के झगड़े में एक संत की मौत हो गई. साथी संतों ने शव को जमीन में दबाकर समाधि लगा दी. ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने सालासर सड़क जाम कर पोस्टमार्टम की मांग की.
Bhilwara News: भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय दिव्यांशु सोनी और 12 वर्षीय रजत जाट के रूप में हुई है. दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले और दोस्त बताए जा रहे हैं. शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.
Kota Murder Case: राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा में पत्नी और 6 माह के बेटे की हत्या के मामले में दोषी पिंटू डागर की फांसी की सजा रद्द कर दी है. कोर्ट ने उसे 75 साल की उम्र तक जेल में रखने का आदेश दिया. जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ ने आरोपी की अपील और राज्य सरकार के डेथ रेफरेंस पर यह आदेश दिया.