भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /ऑपरेशन से हुआ जन्म: बुखार से तपती रही नवजात... जनाना अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद विवाद

ऑपरेशन से हुआ जन्म: बुखार से तपती रही नवजात... जनाना अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद विवाद

Written ByAnsh Raj
Published: Oct 11, 2026, 12:23 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 12:25 PM IST
joinshare
ऑपरेशन से हुआ जन्म: बुखार से तपती रही नवजात...  जनाना अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद विवाद
Image Credit: Social Media

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

 

 

 

Bharatpur Hospital: राजस्थान के भरतपुर स्थित जनाना अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि बच्ची को बुखार आने के बाद समय पर उचित इलाज नहीं मिला और उसे एक विभाग से दूसरे विभाग भेजा गया.

Rajasthan Health News: राजस्थान के भरतपुर स्थित जनाना अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया. बच्ची की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए. वहीं, अस्पताल के NICU डॉक्टर ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बच्ची को दो बार देखा गया और उसे बचाने के पूरे प्रयास किए गए. फिलहाल, बच्ची की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है.

ऑपरेशन से हुआ था बच्ची का जन्म

जानकारी के अनुसार, भरतपुर के सुभाष नगर निवासी देवकीनंदन की पत्नी रिंकी को 8 अक्टूबर को डिलीवरी के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म हुआ. परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की हालत ठीक थी, लेकिन शाम होते-होते बच्ची को बुखार आने लगा.

बुखार के बाद इलाज को लेकर उठे सवाल

नवजात के ताऊ लक्ष्मीकांत के मुताबिक, बच्ची को बुखार आने पर NICU में दिखाया गया था. परिजनों का आरोप है कि वहां बच्ची को सिरप देने की सलाह दी गई, लेकिन अगले दिन सुबह तक उसका बुखार कम नहीं हुआ. उनका कहना है कि बच्ची की हालत बिगड़ती दिखने पर वे उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे.

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे बच्ची को लेकर NICU पहुंचने पर उन्हें OPD में दिखाने के लिए कहा गया. इसके बाद वे बच्ची को PICU लेकर गए, जहां से उन्हें फिर OPD जाने की सलाह दी गई. परिजनों का दावा है कि OPD में डॉक्टर ने बच्ची को देखने के बाद उसकी मौत होने की जानकारी दी.

परिजनों ने FIR दर्ज कराने की कही बात

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. लक्ष्मीकांत ने मामले में FIR दर्ज कराने की बात कही. सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति शांत करवाई.

डॉक्टर ने क्या दिया जवाब?

अस्पताल के NICU डॉक्टर शेखर शर्मा ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि बच्ची को दो बार NICU में लाया गया था और दोनों बार उसे अटेंड किया गया. डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची को बुखार की दवा भी लिखी गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी दूध सांस की नली में चले जाने से नवजात की हालत अचानक गंभीर हो सकती है. डॉक्टर ने बच्ची को बचाने के पूरे प्रयास किए जाने की बात कही.

जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल, परिजनों के आरोप और डॉक्टर का पक्ष सामने आया है. बच्ची की मौत किस वजह से हुई और क्या इलाज में कोई लापरवाही हुई, इसका निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जा सकेगा. मामले में अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही और उपचार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच अहम होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Crime