Rajasthan News: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. परीक्षा में लगातार रिश्तों की दीमक की भी जड़ें लगातार सामने आ रही है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है.
Jaipur News: जयपुर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की गई. पुलिस, ATS और NIA का अधिकारी बनकर ठगों ने पैसे ट्रांसफर करवाए. मामले में बाड़मेर निवासी तगाराम गिरफ्तार हुआ है. अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
राजस्थान के सीकर जिले के कांवट कस्बे में जयपुर-शाहपुरा मार्ग के पास सरकारी भूमि पर गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है. पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में 49,172 पौधे जब्त किए गए हैं. इनकी बाजार कीमत करीब 73 करोड़ रुपये बताई जा रही है. करीब दो हेक्टेयर भूमि पर खेती की गई थी. खास बात यह है कि पिछले साल भी इसी जगह से गांजे के पौधे नष्ट करवाए गए थे. अब पुलिस अवैध खेती करने वालों की पहचान करने में जुटी है.
Rajasthan News: दौसा की महवा थाना पुलिस ने नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 10 लाख रुपए नकद और आभूषण बरामद हुए हैं.
भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में युवक दुर्गेश सिंह की मौत के बाद सूदखोरी और कथित धमकियों का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि युवक ने 1 से 2 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन भारी ब्याज जोड़कर रकम 16 से 17 लाख रुपये तक पहुंचा दी गई. परिजनों ने कुछ लोगों पर लगातार दबाव बनाने, धमकियां देने और जबरन स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाने के आरोप लगाए हैं.
राजस्थान में फर्जी FMG स्क्रीनिंग परीक्षा सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में SOG ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विदेश से MBBS करने वाले इन लोगों ने परीक्षा पास किए बिना 27 से 30 लाख रुपये तक देकर फर्जी सर्टिफिकेट हासिल किए. इन सर्टिफिकेट के आधार पर दौसा, धौलपुर, जयपुर और अलवर के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप की गई. मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है, जबकि कुल 33 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
झालावाड़ के अकतासा गांव में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के जय माता दी क्लिनिक पर छापा मारा और लगभग 40 हजार रुपये की 75 प्रकार की दवाइयां जब्त की. जांच में क्लिनिक संचालक के पास मेडिकल डिग्री, दवा बिक्री का लाइसेंस और दवाइयों के बिल नहीं मिले. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
अलवर जिले में 24 साल की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गहने हड़पने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर एमआईए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने पिछले 250 दिनों में 230 कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है. टीम के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 56 कार्रवाई की गईं, जबकि सभी तरह की कार्रवाई में अब तक 412 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Rajasthan News: जयपुर के वैशाली नगर में साइबर ठगों ने 74 साल के जितेंद्र नाथ भार्गव को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर 1 करोड़ 74 लाख रुपए ठग लिए. आरोपियों ने खुद को ED अधिकारी बताया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Rajasthan News: सिरोही के शिवगंज में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, कब्बेश्वर महादेव मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद और आपसी रंजिश हत्या की वजह बनी. एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
राजस्थान के अलवर शहर में बुधवार सुबह ज्योतिबा फूले सर्किल पर दो एंबुलेंस चालकों पर हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रोहित नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमाशंकर उर्फ पवन और करण से मारपीट की और फूटी शराब की बोतल से उनके गले पर वार किए. दोनों घायलों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. उमाशंकर की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है. हमले के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर और ऑयल चोरी के मामले में टॉप-10 वांछित आरोपी सूरज भील को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर दलोट स्थित भंडार कार्यालय में रखे 13 ट्रांसफॉर्मरों से चोरी करने के मामले में शामिल होने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी मिली है.
श्रीमाधोपुर में वन विभाग ने अजीतगढ़ से मकराना जा रही बस की नाकाबंदी कर तलाशी ली,जिसमें दो कट्टों से 18 मॉनिटर लिजार्ड (गोह) और एक कट्टे से शतावरी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया.
राजस्थान के चूरू में राजनीति में हाथ आजमाने के लिए एक बाप ने अपने बेटे और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया!. चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के चंगोई गांव में दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया. पढ़ें पूरा हत्याकांड, वो भी विस्तार से...
श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से हथियार और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री गिराए जाने का मामला सामने आया है. खानुवाली पोस्ट से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिले तीन पैकेटों से दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस बरामद किए गए हैं. मामले में पंजाब के दो 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
भरतपुर के पूर्व कांग्रेस सांसद रतन सिंह ने अपने बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. राजेंद्र सिंह 11 सितंबर को जयपुर स्थित अपने घर में बेसुध मिले थे, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
Rajasthan News: जालोर में करीब तीन साल पहले हुए अमृत देवासी हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां रतन देवासी और 80 वर्षीय नानी सात दिन से भूख हड़ताल पर हैं. मां ने कलेक्टर-SP को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की.
Rajasthan News: धौलपुर के सैंपऊ में बाइक सवार 3 बदमाशों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी योगेश कुमार को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. गोली हेलमेट को भेदकर सिर में लगी. घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
जयपुर में बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी ललित विश्वास को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते की जानकारी दी थी. उस खाते में 7 लाख रुपये आए, जिसके बदले आरोपी ने कथित तौर पर 70 हजार रुपये कमीशन लिया. मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने 52 वर्षीय गुलाम मुस्तफा को दस्तयाब किया है. पुलिस के अनुसार, उसने करीब 25 साल पहले अवैध रूप से भारत आने की बात कही है. फिलहाल उसकी नागरिकता और भारत में प्रवेश से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, अभियान के तहत अब तक 61 बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया जा चुका है.
Rajasthan News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पत्नी कमलेश भड़ाना ने FIR दर्ज कराई है. 30 नामजद और 50-60 अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. हमले में सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर घायल हुए हैं.