भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /जयपुर में पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत: पिता ने बहू-पोते समेत 5 के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया हत्या का आरोप

जयपुर में पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत: पिता ने बहू-पोते समेत 5 के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया हत्या का आरोप

भरतपुर के पूर्व कांग्रेस सांसद रतन सिंह ने अपने बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. राजेंद्र सिंह 11 सितंबर को जयपुर स्थित अपने घर में बेसुध मिले थे, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Written ByVishnu Prakash SharmaEdited BySneha Aggarwal
Published: Oct 13, 2026, 06:01 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 06:07 PM IST
joinshare
जयपुर में पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत: पिता ने बहू-पोते समेत 5 के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया हत्या का आरोप
Image Credit: पूर्व सांसद के बेटे की मौत पर बड़ा खुलासा

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Rajasthan Crime: भरतपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद रतन सिंह ने अपने बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. इस मामले में उन्होंने 29 सितंबर को जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में अपनी बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में FIR दर्ज कराई थी. शिकायत की जानकारी अब सामने आई है. राजेंद्र सिंह सार्वजनिक निर्माण विभाग में एक्सईएन थे.

पूर्व सांसद के मुताबिक, राजेंद्र सिंह 11 सितंबर को मालवीय नगर स्थित अपने घर में बेसुध हालत में मिले थे. उनके होंठ नीले पड़ गए थे. इसके बाद उन्हें जवाहर सर्किल के पास स्थित EHCC हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. रतन सिंह को आशंका है कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया. हालांकि, मौत के कारणों और हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: जयपुर में मास्टर चाबी से कार चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार: आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद

शादी के बाद से चल रहा था विवाद  
रतन सिंह की शिकायत के मुताबिक, राजेंद्र प्रताप सिंह की शादी 11 मई 2005 को नीतू सिंह से हुई थी. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. राजेंद्र ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मामला भी दायर किया था. शिकायत में दावा किया गया है कि नीतू और सौरव करीब 6-7 साल तक अलग रहने के बाद मई 2026 से राजेंद्र के साथ रहने लगे थे. इसके बाद घर और पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगा.

4 सितंबर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पूर्व सांसद ने FIR में आरोप लगाया है कि 4 सितंबर को नीतू और सौरव ने मकान और पैसों को लेकर राजेंद्र के साथ विवाद किया था. इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. रतन सिंह के अनुसार, राजेंद्र ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपने साथ हो रहे विवाद और धमकियों के बारे में बताया था. उन्होंने नीतू के पिता और भाइयों पर भी फोन के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है. रतन सिंह का दावा है कि बेटे की नौकरी और संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची गई. ये आरोप फिलहाल शिकायत का हिस्सा हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

CCTV कैमरे तोड़ने और सबूत मिटाने का आरोप
रतन सिंह ने घर में लगे CCTV कैमरों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, 4 और 5 सितंबर को घर के CCTV कैमरे तोड़ दिए गए थे. पूर्व सांसद को आशंका है कि ऐसा वारदात से जुड़े साक्ष्य मिटाने के लिए किया गया. उन्होंने घर के DVR में महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद होने की बात भी कही है. पुलिस की जांच में CCTV फुटेज और DVR की भूमिका अहम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:  5 साल तक जिस घर में किया काम, वहीं डाल दिया 3 करोड़ का डाका: ऐसे बेनकाब हुआ शातिर नौकर

बहू के पिता ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 
दूसरी तरफ, नीतू सिंह के पिता विमल ने पूर्व सांसद के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि राजेंद्र के परिजन संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं. विमल ने दावा किया कि उनके पास अपने पक्ष में कई सबूत और वीडियो फुटेज मौजूद हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया गया है. 

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से की पूछताछ
जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र के अनुसार, रतन सिंह की शिकायत के आधार पर परिजनों, पड़ोसियों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई है. फिलहाल, मामले में पूर्व सांसद ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि बहू के पिता ने आरोपों को निराधार बताया है. अब पुलिस जांच में मौत के कारणों, पारिवारिक विवाद, कथित धमकियों और CCTV से जुड़े आरोपों की पड़ताल अहम होगी.

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा 
थानाधिकारी महेशचंद का कहना है कि इस मामले में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अहम है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है. मेडिकल रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा. अभी पेथोलॉजी और एफएसएल की रिपोर्ट बकाया है. उनके आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Crime
Jaipur News
Bharatpur News