भरतपुर में पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के तीसरे दिन कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही. प्रत्याशी ढोल-डीजे और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे. महिला उम्मीदवारों और MBBS डॉक्टर की दावेदारी भी चर्चा में रही.
डीग के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को करीब 13 साल के दो जुड़वा भाइयों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज में मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों बच्चे अपने नाना के घर रहते थे. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
Bharatpur News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. भौंडा गांव में तनाव के बीच करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के बीच जमकर हंगामा हुआ. कुर्सी पर बैठने को लेकर दो महिला पार्षदों के बीच तीखी झड़प हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वहीं, सभागार से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने, बैठने की व्यवस्था और पार्षदों के परिजनों को बाहर निकालने पर भी विवाद हुआ.
Bharatpur News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतरसिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्याकांड में गिरफ्तार 5 आरोपियों भागमल, सोनी, शेरसिंह, बलदेव और कुंवरसिंह को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने पांचों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस पीसी रिमांड पर भेजा गया. इस दौरान आरोपियों से हत्याकांड को लेकर पूछताछ होगी.
भरतपुर के पूर्व कांग्रेस सांसद रतन सिंह ने अपने बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. राजेंद्र सिंह 11 सितंबर को जयपुर स्थित अपने घर में बेसुध मिले थे, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
Bharatpur News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में उनकी पत्नी कमलेश भड़ाना ने 64 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है. शिकायत में खनन लीज और क्रेशर विवाद के दौरान मारपीट, पथराव, फायरिंग और आगजनी के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Rajasthan News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पत्नी कमलेश भड़ाना ने FIR दर्ज कराई है. 30 नामजद और 50-60 अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. हमले में सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर घायल हुए हैं.
Rajasthan Panchayat Election: भरतपुर के उच्चैन में RLD ने पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. अवाना ने कहा कि RLD पंचायत चुनाव में तीसरी ताकत के रूप में उतरेगी और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को समर्थन देगी.
Bharatpur News: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजस्थान कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पार्टी को राम भरोसे बताते हुए जनाधार खत्म होने की चेतावनी दी और अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता पर छोड़ने की बात कही.
Rajasthan News: भरतपुर में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि पांच युवक उसे रात में घर से उठाकर पड़ोसी के मकान में ले गए. चार आरोपी पकड़े गए, जबकि एक फरार है. पुलिस जांच कर रही है.
Russia Drone Attack: भरतपुर के कारोबारी राजीव गुप्ता की यूक्रेन के सूमी शहर स्थित दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर 4 अक्टूबर की सुबह ड्रोन से हमला हुआ. हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. राजीव गुप्ता सुरक्षित हैं और कीव में हैं.
राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को लेकर विवाद अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गया है. पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है. नोटिस में संगठनात्मक गतिविधियों से दूरी, निकाय चुनाव में पार्टी का सहयोग नहीं करने और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने समेत कई आरोपों का उल्लेख है. विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका जवाब देते हुए कहा कि वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर स्वतंत्र हैं और खुद को मर्यादा व अनुशासन में रहने वाला बताया.
Vishvendra Singh political career : राजस्थान की राजनीति में राजघरानों का दखल कोई नई बात नहीं है, लेकिन भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह की कहानी, बाकी राजनेताओं से एकदम जुदा रही है. महाराजा सूरजमल की विरासत का प्रतीक होने का गौरव, बेबाक और सत्ता के शीर्ष गलियारों में सीधी धमक, इन सबने विश्वेंद्र सिंह को एक ऐसा नेता बनाया जो कभी चर्चाओं से दूर नहीं रहे. लेकिन उनका राजनीतिक और निजी जीवन एक गहरे सवाल के इर्द-गिर्द घूमता रहा है. क्या विश्वेंद्र सिंह कभी किसी राजनीतिक दल या व्यवस्था से खुश हो पाए, या फिर वे अपने मिजाज के चलते किसी को लंबे समय तक खुश नहीं रख सके ? हाल का घटनाक्रम इस अंतहीन सिलसिले की एक नई कड़ी भर है.
Bharatpur News: भरतपुर के पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं, लेकिन पार्टी छोड़ने से इनकार किया है. उन्होंने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात कही. सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट ने फोन कर उन्हें मनाने की कोशिश की है.
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना स्थित खटनावाली गांव में सूखे कुएं से करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 274 कार्टन दवाइयां मिलने के बाद जांच तेज हो गई है. जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि दवाइयां कुएं में क्यों छिपाई गईं और उनका स्रोत क्या है? मामले में आगरा कनेक्शन की भी जांच की जा रही है, जहां संबंधित दवाइयों को लेकर कार्रवाई और FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. बरामद दवाओं के 10 सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए हैं. जांच में बैच नंबर, निर्माता कंपनियों के रिकॉर्ड और सप्लाई चेन के जरिए यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि दवाइयां कहां से आईं और इन्हें कहां भेजा जाना था.
Rajasthan News: विश्वेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह डोटासरा पर RAS चयन, OBC प्रमाण पत्र और REET को लेकर गंभीर आरोप लगाए. फेसबुक पोस्ट में उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की. साथ ही भरतपुर से जुड़े डोटासरा के पुराने बयान पर भी पलटवार किया.
Bharatpur News : राजस्थान की सियासत में भूचाल लाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज जाट नेता विश्वेंद्र सिंह ने अपने बागी तेवरों पर आखिरकार खुद बड़ा बयान दिया है. भरतपुर और डीग जिलों में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद विश्वेंद्र सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल थी. जिस पर विश्वेंद्र सिंह ने बड़ी बात कही.
भागलपुर के सैंडिस में अब क्रिकेट का जलवा दिखने को मिलेगा बीसीसीआई के घरेलू मैचों की मेजबानी सैंडिस करेगा. अंडर-19 और अंडर-23 मुकाबलों के लिए तैयारी तेज कर दी गई है. वैभव सूर्यवंशी समेत बड़े क्रिकेट सितारों के उतरने की उम्मीद जताई जा रही है.
Bharatpur Mayor Election 2026 : सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सियासी पंडित को चौंका दिया है. यहां त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हुए मुकाबले में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है. जिससे निगम की कुर्सी का रास्ता पूरी तरह निर्दलीयों से होकर जाता है. इस बीच, BJP ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए अनुराधा सिंह को मैदान में उतार दिया है.
राजस्थान में ACB की कार्रवाई में दो सरकारी अफसरों के ठिकानों से चौंकाने वाली संपत्ति मिली. भरतपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के घर से 43.38 लाख रुपये कैश और करीब 20 किलो चांदी बरामद हुई. वहीं, सांभरलेक के तत्कालीन थानाधिकारी राममिलन मीणा के बैंक लॉकरों से 5.25 किलो चांदी और 20 तोला सोना मिला. .
Bharatpur News: बिहार के खगड़िया में तैनात IPS भानुप्रताप सिंह और पत्नी पूजा का पारिवारिक विवाद भरतपुर थाने पहुंचा. पूजा ने पति पर छह साल की बेटी को उनसे दूर करने का आरोप लगाया और पुलिस से मदद मांगी.