भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /डीग में सनसनी: ज्वार-बाजरे की पुंज में मिले 2 जुड़वा भाइयों के शव, गांव में पसरा मातम

डीग में सनसनी: ज्वार-बाजरे की पुंज में मिले 2 जुड़वा भाइयों के शव, गांव में पसरा मातम

डीग के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को करीब 13 साल के दो जुड़वा भाइयों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज में मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों बच्चे अपने नाना के घर रहते थे. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Written Byदेवेंद्र सिंह
Published: Oct 20, 2026, 03:31 PM IST|Updated: Oct 20, 2026, 03:36 PM IST
joinshare
डीग में सनसनी: ज्वार-बाजरे की पुंज में मिले 2 जुड़वा भाइयों के शव, गांव में पसरा मातम
Image Credit: दो जुड़वा भाइयों की मौत

About the Author

देवेंद्र सिंह

देवेंद्र सिंह

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भरतपुर के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वा भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों बालकों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज (भूसे का ढेर) में मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. दोनों बालकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

नाना के घर रहते थे दोनों जुड़वा भाई 
जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक बालकों की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है. दोनों भाई गांव में अपने नाना के यहां रहते थे. बताया जा रहा है कि परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं. मंगलवार को दोनों बालकों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज में मिलने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ेंः हत्या के आरोपियों का जुलूस निकालते हुए घटनास्थल तक ले गई पुलिस, केदार बाई भील हत्याकांड में कार्रवाई

एसपी शरण कांबले सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची 
सूचना मिलते ही डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों बालकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर जुट गए.

दोनों भाइयों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं 
फिलहाल दोनों बालकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है. मौत के कारणों का पता जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

यह भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में एक्शन तेज, कोटा से मुंबई ले जाए जाएंगे तीनों आरोपी, 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

गांव में पसरा मातम 
दो किशोर भाइयों की एक साथ मौत की खबर से बड़ेसरा गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा दुख और चिंता का माहौल है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Crime
Bharatpur News