App

विश्वेंद्र सिंह का एक दिन में दूसरी बार जुबानी हमला: पहले बोले- पार्टी नहीं छोड़ रहा, पर आईना दिखाऊंगा; अब डोटासरा पर RAS-REET को लेकर बरसे

Rajasthan News: विश्वेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह डोटासरा पर RAS चयन, OBC प्रमाण पत्र और REET को लेकर गंभीर आरोप लगाए. फेसबुक पोस्ट में उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की. साथ ही भरतपुर से जुड़े डोटासरा के पुराने बयान पर भी पलटवार किया.

विश्वेंद्र सिंह का एक दिन में दूसरी बार जुबानी हमला: पहले बोले- पार्टी नहीं छोड़ रहा, पर आईना दिखाऊंगा; अब डोटासरा पर RAS-REET को लेकर बरसे
Image Credit: Vishwendra Singh

Bharatpur News: राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर एक बार फिर निशाना साधा है. विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डोटासरा के परिवार से जुड़े RAS चयन, OBC प्रमाण पत्र और REET परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने इन मामलों की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

फिर से एक बार फेसबुक पोस्ट किया
विश्वेन्द्र सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा.

श्रीमान डोटासरा जी की हकीकत

2018 में भर्ती 2016 में डोटासरा जी की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया और पुत्रवधू के भाई गौरव पूनिया, बहिन प्रज्ञा पूनिया को इंटरव्यू में सभी रिश्तेदारों को समान 80-80 अंक दिये गये. प्रतिभा पूनिया RAS-2016 में चयनित हुई, गौरव पूनिया व प्रज्ञा पूनिया 2018 में चयनित हुए.

सत्ता का दुरुपयोग करके साक्षात्कार में अंक दिलाये गये, सभी के समान अंक आना गंभीर संदेह पैदा करता है. साथ ही डोटासरा जी के पुत्र अविनाश सिंह का 2016 में RAS में चयन हुआ, उसमें OBC प्रमाण पत्र नॉन क्रीमी लेयर का बनवाकर लाभ लिया गया. डोटासरा के समधी रमेश चंद पूनिया भी क्रीमी लेयर होते हुए उनके बच्चों को OBC का लाभ दिलाया गया.

इन सब की गहनता से जांच होनी चाहिए. डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते हुए REET परीक्षा में बड़ी धांधली हुई जिससे गरीब किसानों के मेहनती बच्चों का भविष्य गर्त में धकेल दिया गया. मैं वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूँ कि डोटासरा जी के विरुद्ध गहनता से जांच कर कार्यवाही करें जिससे कि युवाओं का भरोसा सरकार के प्रति कायम रहे.

डोटासरा जी ने बयाना में स्वर्गीय बृजेन्द्र सपा जी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कहा था कि "भरतपुर में तो रास्ता पूछने के भी पैसे ले लेते हैं" तो भरतपुर की जनता जनार्दन के इस अपमानजनक वक्तव्य पर मेरा कहना है कि अगली बार डोटासरा जी भरतपुर पधारें आपको रास्ता भी बताया जाएगा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान जी से बढ़िया स्वागत-सत्कार भी किया जाएगा.

ऐसे भ्रष्ट नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे देना चाहिए या कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए.

Vishwendra Singh Facebook Post

नगर निकाय चुनाव के बाद बढ़ी सियासी हलचल
भरतपुर और डीग जिलों में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद विश्वेंद्र सिंह के तेवर और तीखे हुए हैं. उनके लगातार बयानों से राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चा तेज है. विश्वेंद्र सिंह ने पार्टी नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

देवेंद्र सिंह

देवेंद्र सिंह

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More