App

जयपुर में मास्टर चाबी से कार चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार: आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद

Jaipur News: जयपुर की झोटवाड़ा पुलिस ने मास्टर चाबी से कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है.

जयपुर में मास्टर चाबी से कार चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार: आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद
Image Credit: Zee Media

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर शहर पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में गाड़ियों की रेकी करता और रात होते ही मास्टर चाबी से कार पार कर देता. इतना ही नहीं, वारदात के दौरान विरोध होने पर हथियार दिखाकर लोगों को डराने का भी आरोप है. आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में थे चोर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथी जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में भी थे. जयपुर में वाहन चोरों के खिलाफ झोटवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने अंतरराज्यीय मोहम्मद शकील नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में चौपहिया वाहन चोरी करता था.

चोर अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

झोटवाड़ा पुलिस ने वाहन चोर और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है. DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी शकील और उसके साथी पहले दिन के समय गाड़ियों की रेकी करते थे. इसके बाद रात के अंधेरे में मास्टर चाबी से लॉक खोलकर कार चोरी कर फरार हो जाते थे. वारदात के दौरान आरोपी अपने पास लोडेड अवैध हथियार रखते थे. यदि वाहन मालिक या कोई अन्य व्यक्ति विरोध करता, तो हथियार दिखाकर उसे डराने का प्रयास करते थे.

DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की शुरुआत 24 सितंबर की रात से हुई, जब परिवादी वीरेंद्र सिंह ने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी की थी. अगले दिन सुबह कार गायब मिली. शिकायत के आधार पर झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कार के आने-जाने के संभावित रास्तों का रूट चार्ट तैयार किया. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई.

चोरी की गई होंडा सिटी कार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा सिटी कार बरामद की. तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी मिले. अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का नेटवर्क जयपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था. चोरी की गई गाड़ियों को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मैनपुरी में कबाड़ियों को कम कीमत पर बेचने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान उसने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है. अब पुलिस आरोपी के साथियों, चोरी के अन्य वाहनों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. इस मामले में एक और गंभीर खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया है.

चोरी की अन्य वारदातों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में घूम रहा था. हालांकि, प्रस्तावित लूट की योजना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है. आरोपी के साथियों की पहचान करने और संभावित वारदातों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए पूछताछ की जा रही है. झोटवाड़ा पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों और चोरी की अन्य वारदातों के कनेक्शन खंगाल रही है.

फिलहाल झोटवाड़ा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में चोरी की कार के साथ अवैध हथियार बरामद होना मामले को और गंभीर बनाता है. अब पुलिस की नजर गिरोह के बाकी सदस्यों और दूसरे राज्यों में फैले नेटवर्क पर है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More