Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर पर काम चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद मैजेंटा लाइन की लंबाई करीब 89 किलोमीटर हो जाएगी और ये दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी. ये लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक जाएगी और पूरे रूट पर करीब 65 स्टेशन होंगे.
आरोपी गिफ्ट कार्ड के कोड WhatsApp ग्रुप के जरिए गिरोह के दूसरे सदस्यों तक पहुंचाते थे. पुलिस के मुताबिक पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए FBI और दूसरी अमेरिकी एजेंसियों के नाम से फर्जी दस्तावेज और मैसेज भी भेजे जाते थे.
Delhi News: दिल्ली पुलिस के बेड़े में जल्द ऐसा हाईटेक रोबोट शामिल किया जा सकता है, जो बम की पहचान करने के साथ उसे डिफ्यू करने की प्रक्रिया में भी मदद करेगा. दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हाल ही में इस रोबोट का प्रदर्शन किया गया.
Delhi Bank News: दिल्ली समेत देशभर में बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. ऐसे में बैंक से जुड़ा जरूरी काम आज ही निपटा लेना बेहतर रहेगा. 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को संडे होने के कारण बैंक बंद रहने वाले थे, लेकिन लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसलिए 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को संचालित करने का फैसला लिया है.
Ganesh Visarjan: दिल्ली में गणेश महोत्सव के समापन और अनंत चतुर्दशी पर होने वाले विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए इस बार नदी के प्राकृतिक तटों और प्रमुख घाटों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक रहेगी.
Delhi News: स्कूली बच्चों में हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में ऐसी परेशानियों में करीब 40% तक इजाफा हुआ है. भारी स्कूल बैग, लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करना, गलत मुद्रा, लेटकर पढ़ना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं.
elhi News: दिल्ली के हैदरपुर इलाके में झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी खबर है. सरकार यहां झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान बनाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हैदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित फ्री मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ के दौरान ये घोषणा की.
दिल्ली में AQI बढ़ने के बीच पराली जलाने के शुरुआती मामलों और संभावित ‘Super El Niño’ ने सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की चिंता बढ़ा दी है, जबकि अक्टूबर-नवंबर में पराली जलाने की घटनाएं और बढ़ने की आशंका है.
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित यमुनाबाजार अंडरपास के पास लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसमें दो लोग घायल हो गए.
कोर्ट ने एक कंपनी के खिलाफ चेक बाउंस केस में 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन 17 सितंबर को उसने जुर्माना माफ कर दिया और वकील को दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्टाफ के बीच समोसे और चाय बांटने का निर्देश दिया.
दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान दोपहर से शाम तक मुख्य सड़कों पर भक्तों और मूर्तियों के जुलूसों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है. इसलिए, कुछ रास्तों पर गाड़ियों की स्पीड धीमी हो सकती है.
यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रोक के बावजूद वजीराबाद सूरघाट पर श्रद्धालु प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
Delhi News: मुखर्जी नगर इलाके में एक छात्रा ने सफारी गाड़ी में सवार चार युवकों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. छात्रा ने बताया कि युवकों ने पहले उसे और उसकी दोस्त को सड़क पर आपत्तिजनक बातें कहीं और गाली-गलौज की. युवक इतने पर नहीं रुके उन्होंने दोनों का पीछा किया और छात्रा को गाड़ी में खींचने की कोशिश की.
Yamuna Pollution: यमुना का प्रदूषण सिर्फ नदी के पानी तक सीमित नहीं है. यमुना किनारे खेती में इस्तेमाल होने वाले दूषित पानी से अब सब्जियों की क्वालिटी पर भी सवाल उठ रहे हैं. एक स्टडी में यमुना किनारे के कृषि क्षेत्रों में उगाई गई सब्जियों में निकेल, क्रोमियम, कैडमियम, सीसा और दूसरी भारी धातुओं (Heavy Metals) की मौजूदगी मिली है.
Delhi IGI Airport: दिल्ली का IGI एयरपोर्ट से 70 अंतरराष्ट्रीय और 90 घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं. इस तरह दिल्ली एयरपोर्ट करीब 160 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ रहा है. यहां रोजाना करीब 50 हजार यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए ट्रांजिट करते हैं.
Delhi News: दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी दी गई. इसके पहले चरण में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को 1300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे.
Issue of Medicine Shortages in Hospitals: दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में दवाओं की कमी का जी न्यूज ने मुद्दा उठाया. इस खुलासे के 40 घंटे बाद मंत्री पंकज सिंह अस्पताल में पहुंचे और दावा किया वहां दवाओं की कमी नहीं है. इस पर एक महिला ने अस्पताल की पोल खोल दी.
शाहदरा डीएम कार्यालय में कामकाज को लेकर BJP विधायक संजय गोयल और कुछ वकीलों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद कहासुनी और कथित हाथापाई से परिसर में हंगामा मच गया.
DUSU चुनाव परिणाम के बाद कोर्ट की रोक के बावजूद विजय जुलूस निकालने के आरोप पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
दिल्ली में ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए 6 मेट्रो स्टेशनों के MMI प्लान, 2 PWD से जुड़े कई प्रस्तावों, मां आनंदमयी मार्ग पर 5.5 KM एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक जैसे कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है.
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन ने पास के एक पार्क में 17 साल की लड़की से कथित रेप के बाद मंगलवार को रेगुलर क्लास रद्द कर दीं और बुधवार के लिए उन्हें ऑनलाइन मोड में कर दिया. इस बीच कॉलेज की तरफ एक और नोटिस जारी किया गया है.
दिल्ली में EV सब्सिडी को लेकर सरकार ने राहत दी है, अब पुराने पते वाला दिल्ली का वोटर ID भी मान्य होगा, बशर्ते आवेदक के पास दिल्ली का आधार कार्ड हो.