App

Delhi: कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा में सवार शख्स की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर चालक पर भी हमला; 2 घायल

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित यमुनाबाजार अंडरपास के पास लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसमें दो लोग घायल हो गए.

Delhi: कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा में सवार शख्स की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर चालक पर भी हमला; 2 घायल
Image Credit: Delhi: कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा में सवार शख्स की चाकू मारकर हत्या, 2 घायल

Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के भीड़भाड़ वाले यमुनाबाजार अंडरपास के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि पीड़ित प्रभात ई-रिक्शा से सफर कर रहा था, तभी यमुनाबाजार अंडरपास के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया. लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला
वारदात के दौरान बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक समेत मौजूद सवारियों को भी निशाना बनाया. हमले में चालक की उंगलियां कटने की जानकारी सामने आई है. वहीं दो रिक्शें में सवार लोग घायल हैं, जिनका इजाल जारी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

बता दें कि प्रभात और उनके परिवार के दो अन्य लोग गांधीनगर मार्केट से खारी बावली की तरफ जा रहे थे. अंडरपास में रिक्शा रोककर लूटपाट की कोशिश के विरोध में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. बदमाश ने चाकू से हमला किया.  वारदात के समय रिक्शे में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे.

वारदात की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More