मंगलवार रात लड्डू राय नाम के एक आदतन अपराधी और उसके साथियों ने हबीबगंज थाने में जमकर हंगामा मचाया. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो वे अधिकारियों के साथ बहस करने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई.
मध्य प्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारियों को सरकार एकीकृत पेंशन योजना का विकल्प दे सकती है. केंद्र सरकार अप्रैल 2025 से यह योजना लागू कर चुकी, जबकि प्रदेश में इसे लागू करने को लेकर अभी विचार किया जा रहा है.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई संभागों में सतर्क रहने की सलाह दी है. अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ने के आसार हैं.
मध्य प्रदेश के खंडवा में दसरे दिन ओंकारेश्वर बंद आह्वान सफल हो गया. पूरे शहर में व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहीं. इसके बाद प्रशासन ने फैसला लिया कि एक महीने तक किसी भी तरह का कोई विस्थापन नहीं किया जाएगा.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ हो गया है. उज्जैन से 950 किमी दूर अयोध्या में इसका समापन होगा. आइए जानते हैं कि इस यात्रा में क्या-क्या खास है. साथ ही इसके रूट के बारे में जानते हैं.
छिंदवाड़ा अस्पताल में एक गर्भवती और उसके नवजात की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है. एमपी बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें रहस्यमयी नेता करार दिया है. आइए जानते हैं कि आगे क्या कुछ कहा है?
दमोह में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. मां और दो बच्चों की मौत हो गई, लेकिन 5 साल की एक बच्ची बच गई, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
विजयादशमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक 930 किलोमीटर लंबी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शंखनाद किया है. शिवधाम (उज्जैन) से रामधाम (अयोध्या) तक की यह पदयात्रा दो चरणों में पूरी होगी.
इंदौर में रावण दहन के कार्यक्रम से एक दिन पहले शॉर्ट सर्किट के कारण रावण का पुतला जल गया. इस घटना से आयोजकों के बीच हड़कंप मच गया, लेकिन उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एक दूसरा पुतला तैयार करवा लिया.
दिल्ली की तर्ज पर अब भोपाल में भी प्रमुख चौराहों पर विरोध-प्रदर्शन करने और पुतले जलाने पर रोक लगा दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है.
आज भोपाल में 18 जगहों पर रावण दहन के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस दौरान ड्रोन से फूलों की बारिश, डिजिटल आतिशबाजी, लेजर शो और राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा. भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने यातायात में भी विशेष डायवर्जन किए हैं.
अशोकनगर में लोकार्पण पट्टिका से स्थानीय कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय का नाम गायब होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विधायक ने इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन और जानबूझकर किया गया अपमान बताया है.
मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभागों में अगले चार दिनों यानी 23 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. वहीं, आज 25 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मंडला जिले के सर्री गांव में 64 साल पुरानी परंपरा में नया इतिहास गढ़ा गया है. इस बार हर साल से अलग तरीके से रामलीला का मंचन किया गया है. बताया जा रहा है कि पुरुषों की जगह महिलाओं ने नारी शक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है.
इंदौर के कॉन्स्टेबल के आय से अधिक संपत्ति मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक 46 अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. इनकी बाजार में कीमत 64 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है. आइए जानते हैं कि और क्या-क्या नए खुलासे हुए हैं.
बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम से पता चला है कि 12 साल की बच्ची की मौत दम घुटने से हुई थी. इसके अलावा, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवागमन, एयरपोर्ट और विकास कार्यों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए.
17 फरवरी से शुरू होने वाली MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 2 अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों से सभी तरह के विकल्प हटा दिए गए हैं. इस नए बदलाव का सीधा असर राज्य के लगभग 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा.
दमोह जिले में पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पथरिया थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार दंपत्ति को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों नीचे गिर गए. नीचे गिरने पर हमलावरों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया, फिर कार से कुचलकर चीकू यादव की हत्या कर दी. इस जानलेवा हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से चली आ रही प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए कलेक्टर और SP ने चौबीस खंभा माता मंदिर में देवी महामाया और महालया को मदिरा अर्पित की. इस अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई.
विजयादशमी के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार पूरे राज्य में शस्त्र पूजन (हथियारों की पूजा) कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे.