App

12 साल की बच्ची से रेप-मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, मुंह में ठूंसा गया था जहर लगा रुमाल; जानें PM रिपोर्ट में क्या-क्या आया सामने?

बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम से पता चला है कि 12 साल की बच्ची की मौत दम घुटने से हुई थी. इसके अलावा, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं.

12 साल की बच्ची से रेप-मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, मुंह में ठूंसा गया था जहर लगा रुमाल; जानें PM रिपोर्ट में क्या-क्या आया सामने?
Image Credit: ZEE NEWS

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. फुल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि, बच्ची की मौत दम घुटने के चलते हुई है. रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के साथ ही बच्ची को जहरीला पदार्थ दिए जाने की बात भी सामने आई है.

जांच में सामने आया है कि बच्ची के मुंह में जो रूमाल मिला था, उस पर जहरीला पदार्थ लगा हुआ था. जैसे ही बच्ची के मुंह पर रूमाल लगाया गया, वैसे ही बच्ची बेहोस हो गई. इसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अहम सुरागों को स्पष्ट किया जा सके.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाई गई धाराओं को भी बढ़ा दिया गया है. हालांकि, पुलिस जांच के जरिए घटना की पूरी कड़ी जोड़ने और बच्ची के साथ हुई वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को भी पता लगाने में जुटी है.

16 अक्टूबर को मिला था शव

यह वारदात 15-16 अक्टूबर 2026 की रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची 15 अकटूबर की शाम को करीब 7 बजे के आसपास घर से निकली थी. उसके बाद 16 अक्टूबर की सुबह बैरागढ़ इलाके में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे बने एक खंडहर में उसकी लाश मिली थी.

खंडहर इलाके में मिला था शव

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एक बच्ची कचरा बीनने के लिए उसी खंडहर इलाके में गई थी. जहां पर बच्ची शव देखने के बाद मौजूद लोगों को जानकारी दी. उसने मृत बच्ची की दादी को भी सूचना दी. इसके बाद बच्ची की दादी ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ेंः भोपाल में बच्ची की संदिग्ध मौतः खंडहर में मिला शव, मुंह में कपड़ा ठूंसा, आरोपी को फांसी देने की मांग

बच्ची के मुंह में मिला था कपड़ा

बच्ची के शव की जानकारी मिलते ही मौके पर बैरागढ़ पुलिस पहुंची. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम में पता चला है कि मुंह में मिलने वाले रूमाल से दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है. सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि उस पर जहरीला पदार्थ लगा हुआ था. साथ ही, रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी बात सामने आई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More