भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /इंदौर में एक दिन पहले ही जल गया रावण: 10 दिन की मेहनत चंद मिनटों में राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इंदौर में एक दिन पहले ही जल गया रावण: 10 दिन की मेहनत चंद मिनटों में राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इंदौर में रावण दहन के कार्यक्रम से एक दिन पहले शॉर्ट सर्किट के कारण रावण का पुतला जल गया. इस घटना से आयोजकों के बीच हड़कंप मच गया, लेकिन उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एक दूसरा पुतला तैयार करवा लिया.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 10:52 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 10:55 AM IST
joinshare
इंदौर में एक दिन पहले ही जल गया रावण: 10 दिन की मेहनत चंद मिनटों में राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Image Credit: इंदौर में एक दिन पहले ही जल गया रावण!

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के इंदौर में विजयादशमी के पावन पर्व से ठीक पहले एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला जल गया. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते पूरे पुतले को अपनी चपेट में ले लिया. लगभग 10 दिनों की मेहनत से तैयार किया गया यह पुतला कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, आयोजकों ने तुरंत एक दूसरा पुतला तैयार करवा लिया है और 32वें भव्य रावण दहन कार्यक्रम के समय में बदलाव कर दिया गया है.

एक दिन पहले ही जल गया रावण

बताया जा रहा है कि इंद्रपुरी कॉलोनी में रावण दहन की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से पुतले में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा पुतला जलकर खाक हो गया. इस घटना ने आयोजकों के सामने रावण दहन कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. हालांकि, उन्होंने तुरंत एक नए पुतले का इंतजाम कर लिया.

कार्यक्रम के समय में बदलाव

इस 32वें भव्य रावण दहन कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है. घोषणा की गई है कि अब रावण दहन मंगलवार रात 9 बजे होगा. कार्यक्रम से पहले हुई घटना के बावजूद, आयोजकों ने अपनी तैयारियां जारी रखी हैं.

यह भी पढ़ें: जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार में 105 फीट... भोपाल में 18 जगह होगा रावण दहन, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट
 

विजयादशमी पर आज निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी

इस बीच, उज्जैन में विजयादशमी के अवसर पर आज भगवान महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी. महाकाल मंदिर के सभा मंडप से शाम 4:00 बजे शुरू होकर, यह सवारी शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी. वहां भगवान मनमहेश की पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके अलावा विजयादशमी की परंपरा के अनुसार शमी के वृक्ष की भी पूजा की जाएगी.

भगवान मनमहेश को सलामी

सवारी के मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान मनमहेश को सलामी देंगे. इसके बाद, सवारी तय रास्ते से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां भगवान की पालकी का स्वागत और पूजन किया जाएगा. इस बार सवारी में कई विशेष आयोजन होंगे. ड्रोन के जरिए भगवान की पालकी पर 500 किलो फूल बरसाए जाएंगे. सवारी के रास्ते में लगभग एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में रंगोली बनाई जाएगी. इसके अलावा, वहां लाइव पेंटिंग होगी, और श्री महाकालेश्वर मंदिर बैंड तथा पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी सवारी

भगवान महाकाल की सवारी मंदिर से निकलेगी और गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सती गेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टॉवर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर अस्पताल, पुलिस नियंत्रण कक्ष और एलआईसी कार्यालय से गुजरते हुए अंत में दशहरा मैदान पहुंचेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News