विदिशा जिले के रावण गांव में रावण दहन नहीं होता, बल्कि उन्हें रावण बाबा मानकर पूजा की जाती है. यहां के स्थानीय निवासी और ब्राह्मण परिवार खुद को रावण का वंशज मानते हैं. चलिए जानते हैं अनोखी परंपरा के बारे में...
मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, दशहरा के दिन के लिए भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मोहन सरकार ने 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. भोपाल नगर आयुक्त संस्कृति जैन को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी जगह जबलपुर आयुक्त को भोपाल नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया है.
छिंदवाड़ा के मां सिद्धिदात्री मंदिर को लेकर 1200 साल पुरानी मान्यता चली आ रही है. आइए अंग्रेजों के दौर से जुड़ी कहानी और कलेक्टरों के कार्यकाल में प्रतिमा स्थापना से जुड़े अनसुने किस्से के बारे में जानते हैं.
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद CSP को तुरंत हटा दिया गया है . साथ ही SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब शिक्षकों की लिस्टिंग तैयार करने की तैयारी चल रही है. कुल 34,200 शिक्षकों ने TET के लिए आवेदन किया है. शिक्षकों का जिलावार डेटा तैयार किया जाएगा.
दमोह के बिसनाखेड़ी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. उनका शव जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र मे मिला. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है.
उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ की तैयारियों के बीच नगर निगम ने महासिद्धि धाम में परमानंद जी महाराज से जुड़े निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और प्रशासन का एक बड़ा दल मौके पर मौजूद था.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर के गरबा पंडाल में डांडिया की धुन पर नाचते हुए नजर आए. उनके सहज और मिलनसार अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.
अशोकनगर में श्री जिंदबाबा समिति द्वारा सजाया गया देवी जगदम्बा का दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है. 38 साल पुरानी परंपरा के तहत देवी को 44 तोला सोने और 3.5 किलो चांदी से बने आभूषणों से सजाया गया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान 2.8 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग ने आज नीमच, मंदसौर, श्योपुर और शिवपुरी सहित 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. यह घटना चिनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास हुई, जहां सभी सप्तमी के अवसर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे.
छतरपुर में एक दुर्लभ रंग का अजगर पकड़ा गया है. इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई. हालांकि, इसे पकड़कर वनविभाग की टीम ने मुकुंदपुर टाइगर सफारी में भेज दिया गया है.
बीजेपी नेता डॉ. लोगनाथन मुरुगन के इस्तीफे के बाद एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के कई नेताओं ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है.
कटनी में चूना भट्टों पर मजदूरों का शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मजदूरों से 12 से 14 घंटे काम करवाने के बाद भी मजदूरी नहीं जाती है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ग्वालियर में एक बार फिर से 2012 के मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां कोर्ट ने RTO और पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति को स्पष्ट करने के निर्देश दिए.
सिंगरौली में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि खाना नहीं बनाने पर उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया. दर्द के बावजूद बच्ची से घर के काम कराए जाते थे. बाद में किसी तरह बच्ची अपने बड़े पापा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची.
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की जंग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के फैसले को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने SLP दाखिल की है. सरकार ने OBC अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्प अपनाने की बात कही है. अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय होने का इंतजार है.
भोपाल में एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों में से अब तक 71 हजार मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जा चुके हैं. प्रशासन का लक्ष्य यह संख्या 1.80 लाख तक पहुंचाना है. इसके लिए अनुपस्थित और दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हुए मतदाताओं की तलाश 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी.
सिंगरौली की ग्राम पंचायत ओड़नी में मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान और आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक 2022 में मृत व्यक्ति का नाम 2024 के मस्टर रोल में दर्ज कर मजदूरी राशि निकाली गई. वहीं अतिथि शिक्षकों के नाम पर भी मनरेगा भुगतान किया गया है. इसके साथ ही युवक का नाम फर्जी तरीके से जोड़कर आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप है.
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को प्रदेश के 21 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं रीवा और सतना समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बौछारें पड़ सकती है.
भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि 12 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद बच्ची का शव खंडहर में फेक दिया. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.