App

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक्शन, महासिद्धि आश्रम पर चला बुलडोजर! नगर निगम की टीम मौजूद

उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ की तैयारियों के बीच नगर निगम ने महासिद्धि धाम में परमानंद जी महाराज से जुड़े निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और प्रशासन का एक बड़ा दल मौके पर मौजूद था.

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक्शन, महासिद्धि आश्रम पर चला बुलडोजर! नगर निगम की टीम मौजूद
Image Credit: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक्शन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले आगामी 'सिंहस्थ महाकुंभ 2028' की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं. इसी कड़ी में प्रशासन और नगर निगम अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा है.  रविवार सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित महासिद्धि आश्रम में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची. नगर निगम की टीम ने JCB और पोकलेन जैसी भारी मशीनों का इस्तेमाल करके उन निर्माणों को हटाया, जो विशेष रूप से सिंहस्थ आयोजन के लिए आरक्षित जमीन पर किए गए थे.

महासिद्धि आश्रम के निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई

दरअसल, नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि महासिद्धि आश्रम में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था. यह क्षेत्र सिंहस्थ (कुंभ मेला) के लिए आरक्षित है. इस निर्माण कार्य को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके थे. इसके चलते अब नगर निगम इन ढांचों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है. राठौर के अनुसार, परिसर के अलग-अलग हिस्सों में तीन-चार स्ट्रक्चर बने हुए हैं, जिनमें से कुछ अभी भी निर्माणाधीन हैं और फिलहाल इन्हें तोड़ा जा रहा है. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत, नगर निगम आरक्षित क्षेत्र में हुए अनधिकृत निर्माणों को हटा रहा है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

महासिद्धि आश्रम पर चला बुलडोजर

इस कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए किसी भी संभावित विरोध से निपटने के लिए नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था. लगभग 100 गुणा 50 फीट के बड़े क्षेत्र में फैले इस ढांचे को गिराए जाने से सिंहस्थ क्षेत्र में एक बार फिर काफी हलचल मच गई है. प्रशासन ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि,  महाकुंभ के आयोजन में बाधा डालने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और सभी आरक्षित जमीनों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराया जाएगा. इस कार्रवाई से उन लोगों के बीच हड़कंप मच गया है, जिन्होंने जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था.

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई

प्रशासन का सख्त रुख यह स्पष्ट करता है कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरक्षित जमीनों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है. महाकुंभ के भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की 'बुलडोजर कार्रवाई' जारी रहेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More