भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /विधानसभा-लोकसभा से चूके नेताओं की राज्यसभा पर पैनी नजर, भोपाल से दिल्ली तक MP BJP में हलचल

विधानसभा-लोकसभा से चूके नेताओं की राज्यसभा पर पैनी नजर, भोपाल से दिल्ली तक MP BJP में हलचल

बीजेपी नेता डॉ. लोगनाथन मुरुगन के इस्तीफे के बाद एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के कई नेताओं ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है.

Written ByManish Kushawah
Published: Oct 17, 2026, 07:58 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 08:06 PM IST
joinshare
विधानसभा-लोकसभा से चूके नेताओं की राज्यसभा पर पैनी नजर, भोपाल से दिल्ली तक MP BJP में हलचल
Image Credit: ZEE NEWS

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे डॉ. लोगनाथन मुरुगन के मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. प्रदेश के दावेदार नेता भोपाल से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ. लोगनाथन मुरुगन की जगह दक्षिण भारत के किसी नेता को मौका मिल सकता है या फिर राज्य से ही कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है.

दरअसल, डॉ. एल. मुरुगन का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 13 अक्टूबर 2026 को इस्तीफा दे दिया. वह पहली बार 28 सितंबर 2021 को मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे. इसके बाद अप्रैल 2024 में वह दूसरी बार भी मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए. 

एमपी में कितनी राज्यसभा की सीटें?

जानकारी के लिए बता दें, एमपी में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें बीजेपी के 8 राज्यसभा सांसद हैं. जबकि कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद हैं.

बीजेपी से राज्यसभा सांसद
1. सुमित्रा वाल्मीकि
2. कविता पाटीदार
3. बंशीलाल गुर्जर
4. बालयोगी उमेश नाथ
5. माया नारोलिया
6. रजनीश कुमार अग्रवाल
7. तरुण चुग
8. महेश केवट

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद
1. विवेक कृष्ण तन्खा
2. अशोक सिंह

नेताओं की दिल्ली तक दौड़ शुरू

अभी हाल ही में डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद एक सीट खाली हो गई है. इसी वजह से आने वाले समय में चुनाव होना तय माना जा रहा है. इसी को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने भोपाल से दिल्ली तक की दौड़ शुरू कर दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जो प्रभावशाली नेता विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए हैं या फिर लोकसभा पहुंचने में असफल रहे हैं. वे अब राज्यसभा की दौड़ में शामिल हो गए हैं. प्रदेश के कई नेता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने हिसाब से सियासी समीकरण बिठाना शुरू कर दिया है.

किस पर दांव लगाएगी बीजेपी?

बात करें बीजेपी की राजनीति की, तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद थी. लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद तीनों सीटें बीजेपी की झोली में चली गईं.

ये भी पढ़ेंः 27% OBC आरक्षण की जंग अब सुप्रीम कोर्ट में: HC के फैसले के खिलाफ SC पहुंची MP सरकार, जानिए क्या होंगी मोहन सरकार की मजबूत दलीलें?

इस चुनाव में बीजेपी ने रजनीश अग्रवाल और महेश केवट जैसे दो चौंकाने वाले नाम सामने रखे थे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है. ऐसे में आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत दक्षिण भारत के किसी नेता को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है या फिर प्रदेश से ही किसी चौंकाने वाले नाम पर दांव लगाया जा सकता है.
(सोर्सः आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News