भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /दमोह में तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दमोह में तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दमोह में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. मां और दो बच्चों की मौत हो गई, लेकिन 5 साल की एक बच्ची बच गई, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 02:35 PM IST|Updated: Oct 20, 2026, 02:41 PM IST
joinshare
दमोह में तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: दमोह में तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पथरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमुनिया गांव में एक मां अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची बाल-बाल बच गई. इस घटना का पता सुबह तब चला जब कुछ लोग नहाने के लिए कुएं के पास पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला

ये पूरा मामला पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का है.  सुबह-सुबह जब कुछ लोग नहाने के लिए एक कुएं के पास पहुंचे, तो उन्हें कुएं के अंदर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. अंदर झांकने पर उन्होंने देखा कि एक छोटी बच्ची वहां फंसी हुई है. मदद के लिए उनकी पुकार सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने 5 साल की उस बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, कुएं के पानी में और गहराई से देखने पर उन्हें वहां कुछ और लोग भी दिखाई दिए.  पुलिस को सूचना दी गई और जब बाकी लोगों दो बच्चों और एक महिला को बाहर निकाला गया, तो पता चला कि उन तीनों की मौत हो चुकी थी.

इलाके में छाया मातम

महिला की पहचान उसी गांव जमुनिया की रहने वाली 28 वर्षीय मंजू गौंड के रूप में हुई है. अन्य दो बच्चों में उसकी 4 साल की बेटी अन्नू और 3 साल का बेटा अनुज शामिल थे. एक और बच्ची आरुषि बच गई. आरुषि और बाकी तीनों को पथरिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मां, उसके बेटे और बेटी को मृत घोषित कर दिया.  इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में मातम छा गया.

यह भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची से रेप-मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, मुंह में ठूंसा गया था जहर लगा रुमाल; जानें PM रिपोर्ट में क्या-क्या आया सामने?
 

खुदकुशी के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, महिला सुबह 4:00 बजे अपने तीन बच्चों के साथ घर से निकली थी. इसी दौरान उसने बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी.  उसके पति निजाम गौंड ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था, और न ही ऐसा कुछ हुआ था जिससे उसकी पत्नी को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़े. वहीं, पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News