भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' आज से शुरू: राम मंदिर चंदा चोरी और वोट चोरी पर करेंगे हल्ला बोल

दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' आज से शुरू: राम मंदिर चंदा चोरी और वोट चोरी पर करेंगे हल्ला बोल

विजयादशमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक 930 किलोमीटर लंबी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' का शंखनाद किया है. शिवधाम (उज्जैन) से रामधाम (अयोध्या) तक की यह पदयात्रा दो चरणों में पूरी होगी.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 12:23 PM IST|Updated: Oct 20, 2026, 12:28 PM IST
joinshare
दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' आज से शुरू: राम मंदिर चंदा चोरी और वोट चोरी पर करेंगे हल्ला बोल
Image Credit: दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज विजयादशमी के अवसर पर एक बड़ी राजनीतिक और धार्मिक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. यह पदयात्रा आज, 20 अक्टूबर को उज्जैन के शिवधाम से शुरू होगी और अयोध्या के रामधाम में समाप्त होगी. लगभग 930 किलोमीटर लंबी यह यात्रा दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहला चरण आज दशहरा के दिन शुरू हो रहा है और दिवाली से पहले 5 नवंबर को समाप्त होगा. इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह जनता से संवाद करेंगे और साथ ही राम मंदिर चंदा चोरी, वोट चोरी और सनातन के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे.

राम मंदिर चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दे पर हल्ला बोल

दिग्विजय सिंह की इस यात्रा के दो उद्देश्य स्पष्ट हैं. पहला, सनातन धर्म और आस्था की रक्षा का संदेश देना और दूसरा, सरकार को घेरते हुए जनता के साथ संवाद करना. इस यात्रा के दौरान वे राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने में हुई अनियमितताओं, चुनावी धांधली, EVM को लेकर चिंताओं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और RSS जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करने वाले हैं. उज्जैन के शिवधाम से लेकर अयोध्या के रामधाम तक की यह यात्रा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, दोनों ही राज्यों के राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर सकती है.

पुष्प वर्षा की अनुमति

प्रशासन ने भी इस यात्रा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उज्जैन एसडीएम के मुताबिक, 'सत्य सनातन पदयात्रा' के लिए 20 अक्टूबर को आवेदन दिया गया था. पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिला कलेक्टर ने इस यात्रा की अनुमति दे दी है.  इसके अलावा नरसिंह घाट के पास बालाजी गार्डन के निकट एक खुले मैदान में फूलों की वर्षा करने की अनुमति भी दे दी है. हालांकि, आयोजकों को सभी तय शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा.

930 किलोमीटर की दूरी तय करेगी यात्रा

यह यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और अयोध्या तक पहुंचने के लिए 930 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. बता दें कि दिग्विजय सिंह ने भी 2017 में विजयादशमी के दिन अपनी 'नर्मदा परिक्रमा' शुरू की थी और इस बार भी उन्होंने इसी शुभ दिन को चुना है.

यह भी पढ़ें: डाकघर की पट्टिका से विधायक का नाम गायब, भड़की कांग्रेस, MLA बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा
 

उज्जैन से अयोध्या तक की दिग्विजय सिंह की 930 किलोमीटर लंबी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के जरिए, कांग्रेस पार्टी एक साथ दो लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही है. पहला, हिंदुत्व के एजेंडे को अपनाकर और दूसरा, राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने में कथित गड़बड़ियों, EVM को लेकर चिंताओं और वोटों की चोरी जैसे तीखे राजनीतिक मुद्दों को उठाकर सीधे जनता से जुड़कर.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News