देश के अलग अलग हिस्सों में आग लगने की इन 6 घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. बाजारों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के नजदीक आग लगने की इन घटनाओं के पैटर्न को देखते हुए सामान्य नहीं माना जा सकता. तीनों राज्यों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है. अभी इससे ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा.
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी ने उनके बयान को पाकिस्तान के इशारे पर चलने वाली राजनीति बताया तो वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन ने इसे सीधे देशद्रोह बताते हुए उन्हें पाकिस्तान भेजने तक की मांग कर डाली है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कश्मीरियों की हिफाजत का क्रेडिट सीधे पाकिस्तान को दे डाला..आइए जानते हैं पूर्व सीएम फारूक ने क्या कहा?
बांदीपोरा पुलिस ने पाकिस्तान से फंडेड एक खतरनाक अलगाववादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क जेल से संचालित हो रहा था और महिलाओं की भर्ती में शामिल था. जानें पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई का पूरा विवरण.
जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया है. कबूतर के पैर में एक अंगूठी बंधी थी, जिसके साथ उर्दू में लिखा एक नोट और पाकिस्तानी करेंसी भी मिली है.
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की सरकार के कैबिनेट विस्तार की रेस में खुद को दावेदार मान रहे विधायकों को सीएम ने दो टूक संदेश दिया है. उन्होंने संभावित नामों के बारे में बस इतना कहा कि वो सभी को जानते हैं, इसलिए किसी को भी खुद की पैरवी करने की जरूरत नहीं है.
कश्मीर में एक बड़े वैचारिक बदलाव के तहत पुलवामा के पास भारतीय मजदूर संघ (BMS) का पहला दफ्तर शुरू हुआ है. RSS से जुड़े इस संगठन की कमान एक स्थानीय मुस्लिम शख्स को सौंपी गई है.
जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन संदिग्धों के पास से तुर्किये की पिस्तौल के साथ हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
श्रीनगर के लाल चौक पर कोलकाता जैसी धूम देखने को मिली, जहां ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. कश्मीर में श्रद्धालुओं का यह अद्भुत उत्साह और सांस्कृतिक नजारा देखने लायक था.
श्रीनगर ने मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया.
दिल्ली से श्रीनगर जा रही दो बसों पर हरियाणा और पंजाब में लगातार दो दिन पथराव हुआ. करनाल में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में पार्किंग विवाद और शराब के नशे का मामला सामने आया, जबकि दोनों घटनाओं का कनेक्शन नहीं बन पाया.
जम्मू में सेना के एक अधिकारी की पत्नी के खिलाफ जासूसी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि वह महिला विदेशी खुफिया एजेंटों को देश की संवेदनशील जानकारियां दे रही थी.
कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया, जबकि अन्य को वापस भागना पड़ा. अब सुरक्षाबल के जवान पूरे इलाके की तलाशी में जुटे हैं.
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि अपने जूनियर के साथ तू-तड़ाक करने वाले अफसर के लिए जम्मू कश्मीर में कोई जगह नहीं है. ऐसे अफसर को बर्खास्त किया जाना चाहिए.
जम्मू-कश्मीर की महिला अधिकारी से आईएएस अफसर द्वारा बदसलूकी मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी कड़ा एक्शन लिया है. 7 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है. सवाल है कि क्या कोई अफसर, किसी से गाली देकर या गलत तरीके से बात कर सकता है?
डल झील में जाने वाले सैलानी अब मोटरबोट और जेट स्की नहीं चला सकेंगे. जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने डल झील के अलावा पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सख्त टिप्पणी करते हुए प्रतिबंधों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं,
जम्मू-कश्मीर में एक आईएएस अफसर और महिला अधिकारी के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी तो ऑनलाइन मीटिंग में मौजूद पूरा स्टाफ सन्न रह गया. विवाद एक समीक्षा बैठक के दौरान तब शुरू हुआ, जब दोनों अधिकारियों के बीच की बातचीत, प्रोजेक्ट का टारगेट पूरा करने और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी सहयोगी एजेंसियों की भूमिका पर केंद्रित हुई.
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की ओर से मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए एक समान खुतबा लागू करने के प्रस्ताव पर घाटी के नेताओं और धार्मिक उलेमाओं में भारी आक्रोश है. सीएम उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और मीरवाइज उमर फारूक ने इसे मुस्लिम धार्मिक मामलों में बीजेपी का सीधा हस्तक्षेप करार दिया है. जानिए क्यों भड़के इमाम और क्या है पूरा मामला.
जम्मू-कश्मीर में खुतबा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत तमाम धार्मिक नेता इस पर बयानबाजी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि खुतबा क्या होता है और क्यों विवाद मचा हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के रास्ते घुसपैठ कर रहे आतंकियों ने पहली ही गलती ऐसी कर दी कि उनकी मुलाकात मौत से हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले आतंकियों की तादाद 4 है.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के एक नेता द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकी बुरहान वानी को ‘शहीद’ कहे जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इस मुद्दे पर पीडीपी को घेर लिया है. तो वहीं, पुलिस ने भी पीडीपी नेता से पूछताछ शुरू कर दी है.
सुरक्षा बलों ने जंगलों से लेकर बागों तक बिछाए घेराबंदी के जाल से 24 घंटे में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को दो बड़े झटके दिए हैं. आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है.