भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /3 राज्य, 6 मामले, 8 मौतें: धू-धूकर जल गए बाजार, बस स्टैंड और वेयर हाउस, रेलवे स्टेशन के पास भी दिखा आग का तांडव

3 राज्य, 6 मामले, 8 मौतें: धू-धूकर जल गए बाजार, बस स्टैंड और वेयर हाउस, रेलवे स्टेशन के पास भी दिखा आग का तांडव

देश के अलग अलग हिस्सों में आग लगने की इन 6 घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. बाजारों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के नजदीक आग लगने की इन घटनाओं के पैटर्न को देखते हुए सामान्य नहीं माना जा सकता. तीनों राज्यों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है. अभी इससे ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा.

Written ByShwetank Ratnamber
Published: Oct 26, 2026, 09:57 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 11:40 AM IST
joinshare
3 राज्य, 6 मामले, 8 मौतें: धू-धूकर जल गए बाजार, बस स्टैंड और वेयर हाउस, रेलवे स्टेशन के पास भी दिखा आग का तांडव
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर (AI)

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बीते 24 घंटों में भारत के माथे का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के दिल मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक तीनों राज्यों में आग लगने की दो-दो बड़ी घटनाओं में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इन 6 मामलों के सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड और बाजार के अलावा ढाबों, वेयरहाउस और गोदाम तक पुलिस की गश्त बढ़ी है. इन घटनाओं के चलते न सिर्फ कारोबार और यातायात प्रभावित हुआ, बल्कि कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. इन घटनाओं की जांच के बीच कई गंभीर सवाल भी उठे हैं, जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं. 

इन हादसों ने पुलिस-प्रशासन को ये सबक सिखाया है कि आपात स्थिति में बचाव के लिए प्लान बी का रेडी होना कितना जरूरी होता है.

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की खबर मिलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल देखा गया. आग की चपेट में सूखे मेवे और कंबल बेचने वाली दुकानों के साथ ढाबे भी आए. 

देखते देखते करीब 35 से 40 दुकानें धू धूकर जलीं और राख हो गईं. इस हादसे में एक होटल को भी नुकसान पहुंचा है. इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के माल के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों ने हालात पर काबू पाया. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.  

जम्मू-कश्मीर में ही इसके अलावा बारामूला जिले की बात करें तो उरी इलाके के बोनियार मार्केट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं. यहां स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से आग पर काबू पाया गया.

पश्चिम बंगाल 

गोदाम बना 'लाक्षाग्रह'

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के (करीब 3 बजे) दो गोदामों में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई मजदूरों के लापता होने की आशंका है. यहां दमकल की करीब एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने 8 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका.

मिदनापुर बस स्टैंड में आग, धू-धूकर जलीं बसें

मिदनापुर  बस स्टैंड पर आग का भीषण तांडव देखने को मिला है. बस स्टैंड परिसर में खड़ी यात्री बसों में अचानक भड़की आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया. तीन बसें धू धूकर जलीं और कबाड़ बन गईं. इस आग का असर कई किलोमीटर दूर तक आसमान में काले धुएं के गुबार के रूप में देखने को मिला. आग की भड़कती ज्वाला को देखकर बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों, ड्राइवरों और वहां मौजूद दुकानदार जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए. खबर मिलते हैं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत करके वहां बाकी खड़ी दर्जनों बसों को आग की चपेट में आने से बचाकर हालात पर काबू पाया.

मध्य प्रदेश

एमपी में भी आग की दो घटनाएं देश प्रदेश की सुर्खियां बनीं यहां राजधानी भोपाल और धार जिले में आग की लपटों का तांडव देखने को मिला. 

  • भोपाल में अंतरराज्यीय बस अड्डे यानी ISBT में लगी आग में करीब आधा दर्जन बसें धू धूकर जल गईं.  
  • धार में कार के टायर में लगी आग पूरी गाड़ी में फैली.

धार में चलती कार में आग लगने से फोरलने पर हादसा हो गया. कार के टायर में आग लगने के बाद गाड़ी पुलिया से नीचे गिर गई. इसी दौरान आग पूरी कार में फैल गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jammu Kashmir News
MP News
West Bengal