भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'पाकिस्तान ने जिंदा रखा कश्मीर मुद्दा, तभी हम सुरक्षित...', फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान; बोले- दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं

'पाकिस्तान ने जिंदा रखा कश्मीर मुद्दा, तभी हम सुरक्षित...', फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान; बोले- दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कश्मीरियों की हिफाजत का क्रेडिट सीधे पाकिस्तान को दे डाला..आइए जानते हैं पूर्व सीएम फारूक ने क्या कहा?

Written ByKhalid HussainEdited ByBhoopendra Rai
Published: Oct 24, 2026, 05:56 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 06:23 PM IST
joinshare
'पाकिस्तान ने जिंदा रखा कश्मीर मुद्दा, तभी हम सुरक्षित...', फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान; बोले- दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं
Image Credit: फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान.

About the Author

    Khalid Hussain

    Khalid Hussain

    सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

    2

    8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

    3

    JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

    4

    कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

    5

    शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए गए हैं. उन्होंने कहा, 'कश्मीरी सिर्फ इसलिए बचे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है, वरना भारत के इरादे ठीक नहीं हैं.'  फारूक शनिवार को बारामूला के डाक बंगले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने यह दावा किया कि कश्मीरी सिर्फ इसलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को जिंदा रखे हुए है.

    फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों और नीयत पर सवाल उठाया. उनका आरोप है कि केंद्र सरकार कश्मीरी पहचान को खत्म करने की कोशिश कर रही है और केवल अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण ही रुकी हुई है.

    Baramulla, Jammu and Kashmir: National Conference President Farooq Abdullah says, "They are completely independent. When I saw those documents, what can you expect from Delhi? Do you expect them to deliver justice for you? Have the courage to fight, or you will be wiped out, and your identity will disappear. They are silent today because of the pressure from the world. Our neighbour is constantly after them. He goes everywhere saying that the Kashmir issue has not been resolved. He is protecting us; otherwise, their intentions are not good."

    — IANS (@ians_india) October 24, 2026

    अब्दुल्ला ने कहा, 'वे पूरी तरह से आजाद हैं. जब मैंने वे डॉक्यूमेंट्स देखे, तो आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? क्या आप उनसे उम्मीद करते हैं कि वे आपको इंसाफ दिलाएंगे? लड़ने की हिम्मत रखो, वरना तुम्हें खत्म कर दिया जाएगा और तुम्हारी पहचान खत्म हो जाएगी. वे आज दुनिया के प्रेशर की वजह से चुप हैं. हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है. वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मसला हल नहीं हुआ है, वह हमें बचा रहा है; वरना, उनके इरादे अच्छे नहीं हैं.'

    पूर्ण राज्य का दर्जा वापस और आर्टिकल 370 की बहाली की मांग

    इस सम्मेलन के जरिए फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देने और आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. उन्होंने  कहा, 'अगर आप में हिम्मत है, तो हम उनसे लड़ेंगे, अगर हिम्मत नहीं है, तो आप मिट जाएंगे. उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हुए बिना अधिकारों की लड़ाई जीतना संभव नहीं है.  अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव और परिसीमन के बाद राज्य का दर्जा लौटाने की बात कही गई थी, लेकिन वह वादा अब तक अधूरा है.

    Baramulla, Jammu and Kashmir: National Conference President Farooq Abdullah says, "Until you stand on your own feet, you will never gain respect—remember this word of mine. If you want to stand on your own feet, then first remember your Almighty, walk on His path. That is the true power, there is no other power. Many came, many left. We have seen big stalwarts in politics who committed atrocities against us... Remember, you will not achieve anything until you stand united... In the rest of India, where there is a BJP government, do you see how their settlements are being demolished, their houses are being bulldozed, their shops are being demolished? Is anything hidden from you..."

    — IANS (@ians_india) October 24, 2026

    अपने पैरों पर खड़े होने की दी नसीहत

    कश्मीर के मुद्दे पर  फारूक अब्दुल्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा 'जब तक आप अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा. मेरी यह बात याद रखना. अगर आप अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने ईश्वर को याद करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें. यही असली ताकत है, इसके अलावा कोई और ताकत नहीं है'.

    बुलडोजर एक्शन पर बीजेपी पर साधा निशाना

    फारूक अब्दुल्ला ने मंच से कहा, 'बहुत से लोग आए और चले गए. हमने राजनीति में ऐसे बड़े-बड़े दिग्गज देखे हैं, जिन्होंने हम पर जुल्म किए. याद रखें, जब तक आप एकजुट नहीं होंगे, तब तक आप कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे. भारत के बाकी हिस्सों में, जहां बीजेपी की सरकार है, क्या आप देख रहे हैं कि कैसे लोगों की बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं? क्या आपसे कुछ छिपा है'.

    पीडीपी के गठबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

    फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सत्ता के पीछे भागकर अपनी निष्ठा न बदलें, बल्कि अपनी ईमानदारी और सिद्धांतों पर टिके रहें. उन्होंने पीडीपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के साथ उसके गठबंधन की वजह से ही जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छिनने का रास्ता साफ हुआ. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने इलाके के इतिहास को समझें और जात-पात व धर्म के भेदों को भुलाकर एकजुट रहें.

    हक की मांग करना देशद्रोह नहीं

    फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कहा अपने हक और पहचान के लिए आवाज उठाना कोई देशद्रोह नहीं है. उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की और भरोसा जताया कि जम्मू-कश्मीर को उसका विशेष दर्जा एक दिन जरूर वापस मिलेगा.

    ये भी पढ़ें: कैम्ब्रिज का वो रेस्टोरेंट और राजीव गांधी का वो अंदाज... X डेब्यू पर सोनिया गांधी ने याद किए मोहब्बत के दिन
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jammu Kashmir News