उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ सफेद हो गए हैं. दिल्ली-NCR में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. कड़ाके की ठंड कब से पड़ेगी अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है.
अक्टूबर का महीना आधा बीत चुका है. यह वक्त मानसून की विदाई का माना जाता है, लेकिन देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. 15 अक्टूबर को मौसम ने एक बार फिर अचानक यू-टर्न मारा है, जिससे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है.
हरियाणा में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है. जहां मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट जारी है. ऐसें में जानें कि आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 15 अक्टूबर 2026 को राजस्थान के कई जिलों के लिए बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. मौसम चेतावनी के अनुसार, जयपुर, दौसा और सीकर सहित ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कश्मीर में ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों तक मौसम का यह ठंडा मिजाज बना रहेगा.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14-15 अक्टूबर को कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में ओले गिर सकते हैं, जबकि 15 अक्टूबर को जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में भी ओलावृष्टि के आसार हैं.
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बादल गरजने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14-15 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने के भी आसार होने के आसार है.
राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग और शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर तक मौसम बदलने की संभावना है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट का अनुमान है.
IMD Weather Update 13 October 2026: मौसम अब तेजी से बदल रहा है. आंध्र प्रदेश के समंदर में 15 से 17 अक्टूबर के बीच चक्रवात उठने वाला है. इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट है!
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह बारिश क्या हुई अचानक से मौसम का रुख बदल गया. ठंडक महसूस होने लगी. साथ ही लोग पूछने लगे कि क्या यह ठंड की शुरुआत है. तो चलिए आपके इन सवालों का ही हम जवाब दे रहे हैं.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई. लूणकरणसर और जैसलमेर में ओले भी गिरे. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी के कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है.
प्रिय पाठकों बीती रात जब आप गहरी नींद में होंगे, तब दिल्ली-एनसीआर आंधी और तूफानी हवाओं की चपेट में था. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए. आंधी थमी तो मूसलाधार बारिश ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों को सरोबार करते हुए टापू में बदल दिया. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल
Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और चूरू जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई. बूंदी, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर और नागौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. यह चेतावनी 11 अक्टूबर 2026 को रात 8:50 बजे जारी हुई थी और अगले तीन घंटों के लिए वैध थी.
मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं और आंधी चलने का भी अनुमान है. आइए जानते हैं सोमवार को देशभर में कैसा मौसम रहेगा...
राजस्थान में मौसम फिर बदलने के आसार हैं. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बीकानेर और चूरू में भी मेघगर्जन और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. 13-14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी में फिर बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने किसानों को तैयार फसलों और मंडियों में खुले रखे अनाज को भीगने से बचाने की सलाह दी है.
Rajasthan Weather update: जयपुर मौसम केंद्र की ओर से राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम चेतावनी के अनुसार, संबंधित इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 7 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहने का अनुमान है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि तेज हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
हरियाणा में 14 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 10 और 11 अक्टूबर को मौसम बदलने के आसार हैं. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 9 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व शेखावाटी के कुछ हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 13 और 14 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.