App

पहाड़ों पर बर्फबारी: गर्म कपड़े निकालने का वक्त आ गया! उत्तर भारत में 6 डिग्री तक लुढ़का पारा; IMD ने बताया मौसम का हाल

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ सफेद हो गए हैं. दिल्ली-NCR में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. कड़ाके की ठंड कब से पड़ेगी अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है.

पहाड़ों पर बर्फबारी: गर्म कपड़े निकालने का वक्त आ गया! उत्तर भारत में 6 डिग्री तक लुढ़का पारा; IMD ने बताया मौसम का हाल
Image Credit: मौसम का हाल (AI)

IMD Weather Update today: पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से मैदानों में हाड़ कपाने वाली ठंड का ट्रेलर दिखा दिया है. खासकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने फिर से करवट ली है. पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी ने हर तरफ सफेदी बिखेर दी है. कहीं पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं, तो कहीं वादियों का नजारा किसी खूबसूरत तस्वीर जैसा दिखाई दे रहा है. कई जगह चार से पांच इंच तक बर्फ जम गई है. ऐसे में तापमान ने भी तेजी से गोता लगाया है यानी बर्फबारी से तापमान गिर गया है.

बर्फबारी का मजा ले रहे सैलानी

एक तरफ भारी बर्फबारी के चलते 4 से 5 इंच तक सड़कों पर पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ इसके चलते सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ है. ऐसे हालात को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है. 

जिससे कश्मीर की वादियों में पहुंचे पर्यटकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. पहाड़ों पर इस वक्त पर्यटकों को प्रकृति का अलग ही अहसास हो रहा है. 

बर्फ की सफेद चादर से लिपटे जम्मू के पहाड़ियों की तस्वीरें भी सामने आई है. जहां भारी बर्फबारी के बाद हर तरफ सफेदी ही नजर आ रही है. इसके साथ ही इस बीच यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं. दूर-दराज से यहां पहुंचे लोग जम्मू-कश्मीर की वादियों में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं.

हिमाचल में बर्फ से ढके पहाड़- लाहौल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तर भारत के पारा लुढक चुका है और पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है. हिमाचल की वादियां भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गईं है. लाहौल स्पीती में भारी बर्फबारी हुई है. यहां पर भी सैलानियों को कुदरत की नेचुरल ब्यूटी का अलग ही दृश्य आनंदित कर रहा है. 

यहां भी सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पहाड़ पूरी तरह बर्फ के आगोश में है. भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर कुदरत की अनूठी छटा बिखर गई है. हिमाचल की लाहौल घाटी में मौसम के पहली बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिख रही है.

टेंशन भी कम नहीं

भारी बर्फबारी से जहां एक ओर सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं और पर्यटक इस खूबसूरत नज़ारे का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन और स्थानीय स्तर पर गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. कई ऊंचाई वाले इलाकों में संपर्क मार्ग भी बाधित होने की खबर है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक बर्फबारी तो दिल्ली-NCR में भी मौसम का अलग ही सुहाना मिजाज देखने को मिला. आसमान में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के बीच हुई बारिश ने हल्की ठंडक की दस्तक दे दी है.  गुलमर्ग, कठुआ, भद्रवाह, मनाली, रोहतांग दर्रा में बर्फबारी और दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है.

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. उत्तराखंड में आज के मौसम की बात करें तो देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है.

जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और अनंतनाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. श्रीनगर में ठंड बढ़ने का अनुमान है. 

हिमाचल में 16 अक्टूबर को मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है. यहां भी पारे में गिरावट का अनुमान लगाया गया है.

पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. आज इन 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-NCR में 5.7 डिग्री लुढ़का पारा

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर राजधानी में भी दिखाई दिया. जहां दिन में ही काले बादलों ने डेर जमा लिया. ठंडी हवा और बारिश की फुहारों ने दिल्ली के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का दिया है.

निकाल लीजिए गर्म कपड़े

पहाड़ों में ठंड बढ़ने से मैदानी राज्यों यानी उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान गिरने से मौसम में ठंड बढ़ गई है. रात में अब कई जगहों पर पंखा चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही.  

यानी बर्फबारी और झमाझम बारिश के बाद पहाड़ से मैदान तक आ गई ठंड है. लोगों को अब हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने वाली है.

आसमानी आफत का अलर्ट

16 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर भारत में मौसम विभाग ने 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का पूर्वानुमान लगाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More