App

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का U-Turn! बारिश, आंधी और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान; जानें अगले 7 दिन का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 7 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहने का अनुमान है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि तेज हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का U-Turn! बारिश, आंधी और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान; जानें अगले 7 दिन का हाल
Image Credit: Haryana Weather

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान जारी किया है. इस बदलते मौसम का असर आने वाले दिनों में महसूस किया जा सकता है. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पंचकूला और यमुनानगर में मौसम के ज्यादा सक्रिय रहने की उम्मीद है. इन दोनों जिलों में तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. रात तक हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी उम्मीद है.  

17 अक्टूबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 12 अक्टूबर के बीच हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

हल्की से मध्यम बारिश के आसार
इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर और 13 और 15 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यानी कि 4 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

तापमान में बढ़त के बाद फिर बारिश 
16 अक्टूबर को आसमान थोड़ा साफ रहने और तापमान में थोड़ी बढत होने की उम्मीद है. हालांकि, 17 अक्टूबर को मौसम में हल्का बदलाव रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में बादल छाए रहने या गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जबकि कुछ इलाकों में मौसम सूखा रह सकता है.

हालांकि, हर जिले में मौसम अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बाहर निकलने या खेती का काम करने से पहले भारतीय मौसम विभाग (IMD) से जिले के लेटेस्ट अपडेट देख लें.

तूफान और बिजली गिरने के दौरान बरतें सावधानी                 
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. गरज या बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें. पेड़ों, बिजली के खंभों या दूसरी ऊंची इमारतों के पास न खड़े हों. तेज हवाओं के दौरान कमजोर इमारतों और खुली जगहों से दूर रहना भी ज्यादा सुरक्षित है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More