बिहार की राजधानी पटना में 25 अक्टूबर दिन रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सभा को संबोधित किया. इस सभा में उनसे एक युवक ने पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय भड़क गए और पीएम मोदी पर अपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.
सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग हुई. गोपालगंज में 92.91, सिवान में 90.43, पूर्वी चंपारण में 89.61 और पश्चिमी चंपारण में 88.65 प्रतिशत मतदान हुए. इस दौरान शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया.
सारण जिला के छपरा के मशरख में एक बीबीए छात्र प्रियांशु कुमार सिंह को सिर में गोली मार दी गई. परिजनों ने बताया कि प्रियांशु को गांव के कुछ लड़के पार्टी के लिए बुलाकर ले गए थे. इस दौरान उसे गोली मार दी गई. वह पटना से गांव में दुर्गा पूजा की छुट्टी पर आया था.
सोनपुर में पुलिस की पिटाई से युवक का सिर फटने के आरोप लगा है. एक वायरल वीडियो को लेकर एसएसपी ने स्पष्टीकरण दिया है. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी, और मामले में तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
छपरा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. साथ ही पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए छपरा अस्पताल भेजा है. साथ ही पुलिस घटना की जांच कर रही है.
एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में छपरा शहर के सिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता जुटे. सिटी गार्डन में जुटे मंत्री, सांसद और विधायक, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और सरकार से समन्वय को चुनावी मुद्दा बनाया.
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के छपरा कार्यालय पर निगरानी टीम ने छापेमारी की है. टीम ने करीब चार घंटे तक जांच की. 1.10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला है.
लक्ष्य सधा हुआ हो और निशाना अचूक हो तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. भले ही वह खेल का मैदान हो या फिर मोबाइल पर अपना हुनर दिखाने का मौका. अगर आपने कोई लक्ष्य तय कर लिया है तो उसी दिशा में आगे बढ़ते जाइए. मंजिल जरूर मिलेगी.
सारण में बाढ़ का पानी उतरते ही सांसद राजीव प्रताप रूडी एक्शन में हैं. उन्होंने विधायकों और अधिकारियों के साथ की बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की. सांसद ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात-सात हजार रुपए मिलेंगे. साथ ही फसल और मवेशियों के नुकसान का भी मुआवजा मिलेगा.
नगर निगम के टैक्स कलेक्टर असगर अली अंसारी अपने साथ एक पीला लिफाफा लेकर आए और उसे एक कर्मचारी के जरिए नगर आयुक्त रणजीत कुमार तक भेजने की कोशिश की. नगर आयुक्त ने जब उसे खुलवाया तो उसमें 10 हजार रुपये निकले. इसके बाद पुलिस बुलाकर असगर अली अंसारी को गिरफ्तार करा दिया गया है.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में NDA के भीतर दिलचस्प सियासी तस्वीर सामने आई है. एक तरफ NDA की ओर से जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ NDA के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दे दिया है. रामपुकार सिन्हा के समर्थन में RLM के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह समेत पार्टी के तीन विधायक खुलकर सामने आए हैं.
सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने कई जगह ऐसी स्थिति बन रही है, जहां विरोध धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार तक पहुंच जा रहा है. मकेर थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
सारण जिले के पानापुर प्रखंड के भगवानपुर इलाके में तटबंध टूटने से ग्रामीण भड़क गए और SDO सुनील कुमार व JE चंद्रशेखर कुमार को घेर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध के निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई तथा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया.
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिवान में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने 2 दोस्तों को गोली मारकर घायल कर दिया. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती समेत कई नदियों का पानी अब तेजी से घट रहा है. नदियों का जलस्तर घटने के साथ ही बीमारी और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर भी प्रशासन पूरी तरह स अलर्ट है.
मृतक की पहचान परशुरामपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई है. वहीं, हादसे में एक महिल और 2 बच्चों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है. पुलिस की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई है.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सांप को कच्चा खाते हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव का बताया जा रहा है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सारण में बाढ़ का पानी और ज्यादा खेतों, घरों और सड़कों में भर गया है. इसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. केंद्रीय जल आयोग की ओर से जिले के 28 स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिलाधिकारी और एसएसपी खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं.
Bihar Road Accident: छपरा-सीवान NH-531 पर एकमा रेल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार हाइवा ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार लोग बाल-बाल बच गए. वहीं, सीवान के हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.