App

सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग, वज्रगृह पहुंची मतपेटियां

सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग हुई. गोपालगंज में 92.91, सिवान में 90.43, पूर्वी चंपारण में 89.61 और पश्चिमी चंपारण में 88.65 प्रतिशत मतदान हुए. इस दौरान शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया.

सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग, वज्रगृह पहुंची मतपेटियां
Image Credit: सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग हुई (Z News)

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को पांचों जिलों में बंपर मतदान हुआ. शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और सिवान जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. वहीं, सारण जिले में भी मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियों को सील कर वज्रगृह पहुंचाने की कार्रवाई की गई.

गोपालगंज जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 92.91 प्रतिशत मतदान हुआ. पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 93.20 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की 91.52 प्रतिशत रही.

पूर्वी चंपारण जिले के 27 मतदान केंद्रों पर कुल 1,743 मतदाताओं में से 1,562 ने मतदान किया. यहां मतदान प्रतिशत 89.61 रहा. इनमें 1,394 पुरुष और 168 महिला मतदाता शामिल हैं. जिले के घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा प्रखंड में शत-प्रतिशत मतदान हुआ.

पश्चिमी चंपारण जिले के 18 मतदान केंद्रों पर कुल 1,701 मतदाताओं में से 1,508 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां मतदान प्रतिशत 88.65 रहा. इनमें 1,283 पुरुष और 225 महिला मतदाता शामिल हैं.

सिवान जिले के 19 मतदान केंद्रों पर कुल 2,183 मतदाताओं में से 1,974 ने मतदान किया. यहां मतदान प्रतिशत 90.43 रहा.

सारण जिले में भी मतदान को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला. हालांकि, जिले का अंतिम मतदान प्रतिशत उपलब्ध नहीं हो सका है.

आयुक्त ने मतदाताओं और मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया. निर्वाचन पदाधिकारी सह आयुक्त मनीष कुमार ने बंपर मतदान के लिए मतदाताओं और मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

आयुक्त ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच वज्रगृह तक पहुंचाया जा रहा है. मतगणना के दौरान भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव पदाधिकारी सह आयुक्त सारण प्रमंडल मनीष कुमार ने पूरी चुनाव व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.

चुनाव पदाधिकारियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मतदाताओं के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी का सहयोग सराहनीय रहा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

सुरक्षा के बीच वज्रगृह पहुंचाई जा रही मतपेटियां

पांचों जिलों में मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील किया गया. इसके बाद मतदान दलों और पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा में मतपेटियों को छपरा स्थित वज्रगृह के लिए रवाना किया गया.

रिपोर्ट : राकेश सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More