जमुई में कैमरा था, इसलिए अपराध दुनिया ने देखा. समस्तीपुर में कैमरा था इसलिए पुलिस तक बात पहुंची लेकिन बिहार की उन सड़कों का क्या जहां कोई कैमरा नहीं है? यही सवाल अब बिहार सरकार से पूछा जाना चाहिए.
समस्तीपुर में जमुई जैसे कांड के बाद पूरे बिहार की राजनीति में तूफान आ गया है. जिस तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोग शर्मनाक वारदात को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल पर सवाल उठा रहे हैं, उससे लगता है कि उनका मनोबल न तोड़ा गया तो राज्य में लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो सकता है.
जमुई मामले में सम्राट चौधरी के बयान पर विपक्ष हमलावर है. सीएम सम्राट ने कहा था- मैं तो बार-बार कहता हूं अपराधियों को- अरे, मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? चैलेंज करोगे तो चौबीस घंटा में जवाब मिलेगा ही, दूसरा कोई उपाय नहीं है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा बक्सर पहुंचेंगे और धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विकास योजनाओं का जायजा लेंगे व स्थानीय लाभार्थियों से संवाद करेंगे.
बिहार सरकार ने सोलर ऊर्जा के लाभार्थियों के खाते में बिहार सरकार की ओर से भी वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है. बिहार में 1 किलोवाट के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये केंद्र सरकार और 10 हजार रुपये बिहार सरकार देगी. इसी प्रकार 2 किलोवाट और 3 किलोवाट पर भी सहायता दी जाएगी.
SC-ST और EBC वर्ग के मछली पालकों के लिए मछली पालने के लिए सरकार की ओर से 80 फीसदी तक विशेष सहायता राशि दी जा रही है. इसके लिए कुल लागत 5.72 लाख रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें 80 प्रतिशत यानी 4 लाख 57 हजार 600 रुपये तक का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा.
जमुई जिले में ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख और सुनकर हर कोई आक्रोश से भर जा रहा है. वीडियो में कुछ मनचलों को स्कूटी से जाते एक लड़का और लड़की को रोककर गलत हरकत करते देखा जा सकता है. इस दौरान लड़की के साथ बदतमीजी होती भी देखी जा सकती है.
परीक्षा भवनों को काफी हाईटेक बनाया जाएगा. एक भवन में एक समय पर 4 हजार परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. इन भवनों का इस्तेमाल प्रतियोगी परीक्षा, बोर्ड परीक्षा से जुड़े काम, मूल्यांकन, गोपनीय सामग्री रखने और जरूरत के अनुसार चुनावी कार्यों के लिए किया जा सकेगा.
बिहार में आई बाढ़ से लगभग 49.72 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं. सम्राट सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. 15 सितंबर को 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों को इसका लाभ मिला था. हालांकि, अब भी काफी संख्या में लोगों को इसका लाभ नहीं मिला है.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर गए हैं. उनके अलावा बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई 25 दिन और BPSSC अध्यक्ष केएस द्विवेदी 30 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. इन तीनों अधिकारियों का विभाग इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है.
बिहार के DGP विनय कुमार आगामी इसी साल 12 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं. रिटायरमेंट से पहले ही वह अचानक से 21 दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. उनका इस तरह से छुट्टी पर जाना, चर्चा का विषय बन गया है.
बिहार सरकार ने सोन और फल्गु नदी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा. साथ ही, गया जी में स्थित विष्णुपद मंदिर का विस्तार वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा.
आज (15 सितंबर, 2026) सीएम सम्राट के नेतृत्व में हुए बिहार कैबिनेट की बैठक में 17 फैसलों को मंजूरी दी गई है. गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा.
बिहार में बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों को राहत मिली है. सीएम सम्राट चौधरी ने आज करीब 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है.
गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में पानी बढ़ने से बिहार के 15 जिलों के 49.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामुदायिक रसोई और राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं. बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बड़ी राहत देने वाले हैं.
बिहार NDA में अभी सीट शेयरिंग नहीं हुई है, लेकिन जेडीयू ने 4 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है.
बिहार एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए के भीतर घमासान देखने को मिल रहा है. आरक्षण के मुद्दे पर HAM और LJPR में जुबानी जंग चल रही है. तो वहीं, फरक्का जल संधि के मुद्दे पर जेडीयू और बीजेपी के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है.
अगर यह तात्कालिक बेचैनी नहीं है और वाकई में बिहार सरकार बाढ़ से लोगों को निजात दिलाने के लिए बेचैन है तो फिर इसकी तारीफ की जानी चाहिए, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकारों ने पहले भी ऐसे न जाने कितने ऐलान किए, लेकिन बिहार को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिली. सरकारों से मुक्ति जरूर मिल गई.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पलायन, शिक्षा, बाढ़, आरक्षण, बांकीपुर उपचुनाव आदि मसलों पर अपनी बात खुलकर रखी. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार से शराबबंदी हटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
बाढ़ तो बिहार के लिए शाप की तरह है और हर साल तबाही मचाना इसकी नियति बन चुकी है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस बार सम्राट चौधरी की सरकार ने समय रहते सक्रियता दिखाई और पहले से तैयारी की गई थी. बाढ़ पीड़ितों ने भी सरकार के इस प्रयास को सराहा है.
Samrat Choudhary: मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 1 से 3 सितंबर तक बापूधाम महोत्सव का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मोतिहारी दौरे के दौरान जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देगें.
Darbhanga News: दरभंगा के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम की जगह ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है.