सीएम सम्राट चौधरी ने बांका के तेलडीहा और असरगंज दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने बदुआ नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण का जायजा लिया. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे बेहतर ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया.
सीएम सम्राट चौधरी बीते दिन (19 अक्टूबर, 2026) को अपने गृह जिले मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने कहुआ गांव में फुटबॉल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम सम्राट ने कहा कि 2030 तक बिहार से मजदूरी के लिए पलायन नहीं होगा. राज्य में ही रोजगार सृजित किए जाएंगे.
मुंगेर में सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. इस पर पुलिस वाले लोगों को हटाने लगे. इस दौरान पुलिस की सख्ती पर सीएम भड़क गए. उन्होंने कहा कि कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ! क्या नाटक कर रहा है, अरे छोड़ो! क्या नौटंकी कर रहा है, ए रस्सी वाला छोड़ो!.
बिहार सरकार के अधिकारी कुंदन कृष्णन ने राजद सासंद सुधाकर सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है. इसे लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुला पत्र लिखा है.
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बिहार कैबिनेट की बैठक में एक खास विषय पर सहमति बनी है. वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार कैबिनेट उनका हार्दिक अभिनंदन करती है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पीएमसीएच में टावर 3 का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस संस्थान को आधुनिक चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है. अगर मुख्यमंत्री की बात सच होती है तो निश्चित रूप से बिहारवासियों को इसका लाभ मिलेगा.
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. यह कमेंट एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था. पुलिस ने वीडियो और उससे जुड़े अकाउंट के आधार पर मामला दर्ज किया है.
पश्चिम चम्पारण में करंट लगने से दो बच्चों पर पीड़ित परिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश है. उन्होंने सभी घायलों का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है.
एनडीए के सामने चुनौती केवल अनंत सिंह नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 3 विधायक भी हैं, जिन्होंने सारण से अपना प्रत्याशी उतार दिया है. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैसे इन बागियों की बगावत को थामते हैं.
पिछले दिनों जमुई, समस्तीपुर और बांकी जैसी घटनाओं से राज्य सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी. इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए थे. अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर सख्त रुख अपना लिया है.
पटना में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार समृद्ध बनेगा. सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार की एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार आगे बढ़ेगी.
बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के 21 विधायक और 8 विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चिट्ठी लिखकर भूमिहार ब्राह्मण जाति समाप्त करने का आरोप लगाया है. इन विधायकों और विधान पार्षदों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने गड़बड़ी करते हुए उनकी जाति बदल दी है.
बिहार में हाल-फिलहाल में काफी धरना-प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें काफी हिंसा भी देखने को मिली. लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में कानून-व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है. इस सबके बीच सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने भीड़ नियंत्रण और दंगों से निपटने के लिए 30 वाटर कैनन और 86 एंटी-रायट ‘वज्र’ वाहनों की खरीद को मंजूरी दी है.
Samrat Choudhary: चंपारण में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों और किसानों को दशहरा से पहले मुआवजा दिया जाएगा.
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में शामिल वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया है. उन्हें अब बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले IAS के रवि और IAS चंद्रशेखर सिंह को CMO से साइड कर दिया गया था.
LPU में बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने किए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वविद्यालय के संस्थापक अशोक मित्तल से बात की है. बता दें कि LPU में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और आत्महत्या की अफवाह उड़ी. इसके बाद से भी वहां बवाल देखने को मिल रहा है.
अपने ही सांसद और विधायक सरकार से नाराज होने लगें और सरकार के इकबाल पर प्रश्नचिह्न लगाने लगें तो पार्टी को सचेत हो जाना चाहिए. वो अगर बिहार के पुलिस प्रशासन से नाराज हैं तो जाहिर है कि सरकार में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. हालांकि उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पिछले साल का बताया जा रहा है. फैक्ट चेक में यह दावा किया गया है.
बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे शर्म आती है कि मेरी पार्टी ऐसी सरकार का समर्थन कर रही है. उनके इस बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है.
SIR को लेकर जारी सियासत के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने SIR पर चुनाव आयोग का बचाव करते हुए विपक्ष की हार का बड़ा कारण भी बता दिया.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त चुना गया है. डीजीपी पद से रिटायरमेंट के बाद वह मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि, बतौर डीजीपी उनके कार्यकाल में बिहार की कानून व्यवस्था बहुत ज्यादा चर्चा में रही.
जमुई यौन उत्पीड़न मामले की नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में पुलिस ने सीएम कार्यालय के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है.
बिहार के बांका और समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटियों के सम्मान को रौंदने वाले दुःशासनों के पाप का साक्ष्य सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. किस तरह से बीच सड़क पर भीड़ की शक्ल में बेटियों की मर्यादा तार-तार की जा रही है.