App

LPU में बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री सम्राट ने विश्वविद्यालय के संस्थापक अशोक मित्तल से की बात

LPU में बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने किए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वविद्यालय के संस्थापक अशोक मित्तल से बात की है. बता दें कि LPU में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और आत्महत्या की अफवाह उड़ी. इसके बाद से भी वहां बवाल देखने को मिल रहा है.

LPU में बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री सम्राट ने विश्वविद्यालय के संस्थापक अशोक मित्तल से की बात
Image Credit: सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

पंजाब का फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा कहा जा रहा है कि एलपीयू के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप हुआ और बाद में उसने आत्महत्या कर ली. वहीं, एलपीयू ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि वे इन दावों की जांच कर रहे हैं और प्रदर्शनकारी छात्रों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. इस सबके बीच बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और सांसद अशोक मित्तल से बात की है.

बिहार के छात्रों की सुरक्षा के लिए CM सम्राट गंभीर
इसकी जानकारी देते हुए सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं सांसद अशोक मित्तल जी से बात हुई. बिहार के छात्रों की सुरक्षा एवं हितों को लेकर उन्होंने पूर्ण सहयोग और आवश्यक कदम सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है.

मामले की जांच के लिए SIT का गठन
वहीं, जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) बनाई गई है और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. हालांकि, एफआईआर में अभी तक किसी का नाम नहीं लिया गया है. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा 'जो छात्र रुके हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉस्टल या रहने की जगहों के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर निकलने या किसी भी तरह के हंगामे या अशांति वाली गतिविधियों में शामिल होने से बचें.'

पुलिस ने एलपीयू और चिटकारा यूनिवर्सिटी में अचानक हुई अशांति की भी बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है, जहां एक दिन पहले ही विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे. स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) परवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारी इन घटनाओं के कारणों और क्या इनके बीच कोई संबंध है, इसकी जांच कर रहे हैं. राज्य सरकार ने पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है और साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि एलपीयू की घटना से जुड़े आरोपों की जांच सबूतों के आधार पर की जाए.

इनपुट: IANS

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More