App

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने बांका के तेलडीहा और असरगंज दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने बदुआ नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण का जायजा लिया. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे बेहतर ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया.

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण
Image Credit: सीएम सम्राट चौधरी ने दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना (Z News)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने बदुआ नदी के तट पर निर्माणाधीन आधुनिक रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी यहां आते हैं श्रद्धालु

बांका जिले में बदुआ नदी के किनारे स्थित तेलडीहा दुर्गा मंदिर बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है. शारदीय नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी श्रद्धालु यहां आते हैं.

मंदिर परिसर से लेकर आसपास के रास्तों तक चहल-पहल

मनोकामनाओं की पूर्ति की आस लेकर पहुंचने वाले भक्तों के कारण नवरात्र में मंदिर परिसर से लेकर आसपास के रास्तों तक चहल-पहल बनी रहती है. तांत्रिक सिद्धि पीठ के रूप में चर्चित इस मंदिर में पाठा बलि और डलिया चढ़ाने की परंपरा भी धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है.

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया

सीएम सम्राट चौधरी ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के समीप बदुआ नदी के तट पर चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने नदी के किनारे विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट और पक्के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी.

तारापुर के असरगंज गोला स्थित दुर्गा मंदिर और प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे बेहतर ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने तारापुर के असरगंज गोला स्थित दुर्गा मंदिर और प्राचीन दुर्गा मंदिर, असरगंज में भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, विधायक जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुंगेर, बांका और भागलपुर के जिलाधिकारी और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More