App

'केस हुआ तो क्या, बेल करा लेंगे...', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर तंज, विवाद सुलझाने के लिए नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह

पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद चल रहा है. अब इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुलाकात की. इस बीच जदयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से नीरज कुमार पर तंज कस दिया.

'केस हुआ तो क्या, बेल करा लेंगे...', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर तंज, विवाद सुलझाने के लिए नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह
Image Credit: अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सुलझाने के लिए ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की (File- Photo)

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है. सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हो रही है. इस सीट पर जहां तरफ जदयू के समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार और पार्टी विधायक अनंत सिंह के बीच का विवाद और बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर जदयू शीर्ष नेतृत्व इन दोनों के बीच के मामले को सुलझाने की रणनीति बनाने में जुट गया है. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. हालांकि, अनंत सिंह अब भी नीरज कुमार पर हमलावर हैं.

'जनता मालिक है, मेरी तैयारी अच्छी है और जनता वोट देगी'

जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि दशहरा पर युवाओं को धन्यवाद देते हैं. पढ़ाई-लिखाई करें, माता-पिता को तंग न करें, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं. अनंत सिंह ने एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि केस दर्ज हुआ है तो क्या हुआ? बेल कराएंगे. डीएसपी साहब नाम दे दिए हैं. एफआईआर में नाम कम था, इसलिए दे दिए हैं. जनता मालिक है, मेरी तैयारी अच्छी है और जनता वोट देगी.

'बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे'

वहीं, नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने पर अनंत सिंह ने कहा कि यह सब दिन की आदत है, पुरानी आदत है. बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे और फिर दो घंटे बाद बाहर आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे.

'पार्टी के नेता हैं, तो मुलाकात करने क्यों नहीं जाएंगे?'

नीतीश कुमार और नीरज कुमार की मुलाकात करने पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता हैं, तो मुलाकात करने क्यों नहीं जाएंगे?

नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच 25 से 30 मिनट तक चली बातचीत

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह 20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को पहुंचे. नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच यह मुलाकात लगभग 25 से 30 मिनट तक चली. सूत्रों की मानें तो ललन सिंह से नीतीश कुमार ने हो रहे एमएलसी चुनाव को लेकर बातचीत की. साथ ही नीरज कुमार और अनंत सिंह के विवाद को खत्म करने को कहा.

नीरज कुमार और अनंत सिंह के विवाद को खत्म कराने की बन रही जदयू में रणनीति

दरअसल, पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार नीरज कुमार और जदयू विधायक अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर लगातार पार्टी में रणनीति बनाई जा रही है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुंमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More