झाड़ोल उपखंड की झाड़ोल, ओगणा और फलासिया पंचायत समितियों में चुनाव के बाद गांवों की सरकार की तस्वीर साफ हो गई है. करीब 50% सरपंच कांग्रेस, 40% भाजपा और 10% BAP समर्थित चुने गए. अब ग्रामीणों को विकास कार्यों के पूरे होने का इंतजार है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे पड़ाव के तहत आज सरपंच और वार्डपंच प्रत्याशियों के नामांकन होंगे. सुबह 8 से 11 बजे तक पर्चे भरे जाएंगे. दोपहर 2 बजे बाद चुनाव चिह्न मिलेंगे. कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी.
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. खेत, दुकान और घर के काम छोड़कर वोट डालने पहुंचे ग्रामीणों को अब गांवों में विकास की उम्मीद है. कई गांवों में पेयजल संकट के चलते 400 रुपए में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है. वहीं इलाज के लिए शहर जाना पड़ता है.
राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय भाटिया बीकानेर दौरे पर पहुंचे. मीडिया से बातचीत में भाटिया ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत के लिए पार्टी ने कोर कमेटी में रणनीति बनाई है. टिकट वितरण में युवाओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं और जमीनी सक्रियता को ध्यान में रखा जाएगा.
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण में जयपुर जिले की 8 पंचायत समितियों में मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 14.72% वोटिंग हुई. मौजमाबाद 16.79% मतदान के साथ आगे रहा, जबकि गोविंदगढ़ में सबसे कम 12.91% वोट पड़े.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है. 85.07 लाख मतदाता वोट डालेंगे. प्रदेश के 9,886 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद और पंचायत समिति के 6,926 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है.
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों और जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होगा. पंचायत समिति की सीटों पर 404 और जिला परिषद की सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के लिए 596 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 108 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं.
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में BJP-कांग्रेस के सामने RLP और BAP भी चुनौती पेश कर रही हैं. अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर में RLP की मौजूदगी, जबकि डूंगरपुर में BAP की सक्रियता मुकाबले को दिलचस्प बना रही है.
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधायक फिर एक बार विवादों में आते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो एक सरपंच प्रत्याशी को भाजपा का समर्थित कहते सुनाई दे रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान करने और कार्यकर्ताओं को चारभुजा नाथ (ठाकुर जी) की सौगंध देते दिख रहे हैं.
Rajasthan Panchayat Election : जयपुर जिला परिषद और प्रथम चरण की 8 पंचायत समितियों में नामांकन जांच के बाद 207 पर्चे खारिज हुए. जिसके चलते अब कुल 203 वार्डों में 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं. आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ गांवों में सरपंच पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जयपुर शहर की सीमा से सटे निमेड़ा गांव में इस बार मुकाबला सिर्फ दावेदारों के बीच नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के बीच भी नजर आ रहा है. बुजुर्ग दावेदार अपने अनुभव और गांव में पकड़ को ताकत बता रहे हैं, जबकि युवा अब नेतृत्व की कमान अपने हाथ में लेने की बात कह रहे हैं.
Bharti Meena: झालावाड़ के अकलेरा में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की 22 वर्षीय बेटी डॉ. भारती मीणा ने जनपद सदस्य पद के लिए मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया को आवेदन सौंपा है. अकलेरा पंचायत समिति में प्रधान पद ST महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उनके संभावित प्रधान पद की दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, फिलहाल उन्होंने केवल जनपद सदस्य के लिए आवेदन किया है और प्रधान पद को लेकर कोई आधिकारिक दावा सामने नहीं आया है.
Rajasthan Panchayat Elections: धनतेरस को देखते हुए राजस्थान में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण के पंच-सरपंच चुनाव की तारीख 6 नवंबर से बदलकर 5 नवंबर कर दी है. पहले, दूसरे और तीसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया गया है, जबकि चौथे चरण समेत बाकी कार्यक्रम यथावत रहेगा.
Jaipur Panchayat Election: जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरणों में होंगे. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा, जबकि पंच-सरपंच के चुनाव 25 अक्टूबर से 16 नवंबर तक होंगे. जिले के 18,99,794 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में सरपंच या पंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नामांकन से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करना अहम है.
Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. 23 और 24 सितंबर को पंचायतीराज संस्थाओं के अलग-अलग पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी. जयपुर में जिला परिषद के 57 वार्डों और 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डों के आरक्षण का गणित सामने आ गया है. इससे पंचायत चुनाव की नई सियासी बिसात की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है.