राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों व जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होना है. मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी. इधर 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों पर 404 और जिला परिषद की 20 सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं और 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के तहत दो चरणों में मतदान होना है. प्रथम चरण के 22 अक्टूबर को होने वाले पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य सीटों पर होने वाले मतदान के लिए जहां उम्मीदवार चुनाव प्रचार करते हुए अपने वोटर्स को लुभाने में लगे हैं, तो वहीं प्रथम चरण के मतदान के लिए डूंगरपुर जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है.
प्रथम चरण में जिले की भंडारी, चिखली, गलियाकोट, झोथरी, पाडवा, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा पंचायत समिति की 119 सीटों पर व जिला परिषद की 20 सीटों पर मतदान होना है. पंचायत समिति की 119 सीटों पर 404 उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं जिला परिषद की 20 सीटों पर 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं प्रथम चरण में कुल 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें 2 लाख 66 हजार 610 पुरुष एवं 2 लाख 54 हजार 991 महिला मतदाता शामिल हैं.
डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण में 7 पंचायत समितियों की 119 सीटों व जिला परिषद की 20 सीटों के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 596 बूथ बनाए हैं. इनमें जिला निर्वाचन विभाग ने 108 बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील माना है. जिला निर्वाचन विभाग ने अतिसंवेदनशील मतदान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इन बूथों पर राईफलधारी जवान शामिल रहेंगे. वहीं अन्य मतदान केन्द्रों पर एक चार का जाब्ता तैनात रहेगा, जो मतदान प्रक्रिया के दौरान निगरानी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेगा.
डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. प्रथम चरण के मतदान के लिए 71 पुलिस मोबाईल दल लगातार गश्त पर रहकर पैनी नजर रखेंगे. प्रथम चरण में उपाधीक्षक, सीआई एवं एसआई स्तर के अधिकारी सुपरवाइजर कर मॉनिटरिंग करेंगे. वहीं एरिया सुपरवाइजर अधिकारी सुरक्षा के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे. इतना ही नहीं 71 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी फिल्ड में घूमते हुए मोनिटरिंग करेंगे.
बहराल, डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान से एक दिन पहले 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर एसबीपी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे. इधर इस बार पंचायत चुनाव में जिले में कांग्रेस, भाजपा और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है.
Reporter- Akhilesh Sharma