भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में आज 16 जिलों में मतदान, 85 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में आज 16 जिलों में मतदान, 85 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है. 85.07 लाख मतदाता वोट डालेंगे. प्रदेश के 9,886 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद और पंचायत समिति के 6,926 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है.

Written ByAnsh Raj
Published: Oct 22, 2026, 07:40 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 08:33 AM IST
joinshare
राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में आज 16 जिलों में मतदान, 85 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
Image Credit: Rajasthan Panchayat Elections

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज 16 जिलों में मतदान हो रहा है. ग्रामीण सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण में 85 लाख 7 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. प्रदेशभर में 9,886 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. जिला परिषद के 293 वार्डों में 1,693 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 1,788 वार्डों में 5,233 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. दोनों चुनावों में कुल 6,926 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है.

CM भजनलाल शर्मा की मतदाताओं से अपील, बोले- पहले मतदान फिर जलपान
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पहले मतदान फिर जलपान!” CM ने कहा कि हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर गांव के भविष्य और विकास में योगदान दे. उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से उत्साह के साथ मतदान करने और परिवार व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

 

राजसमंद में 3.68 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
राजसमंद जिले की 5 पंचायत समितियों में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. जिले में 3 लाख 68 हजार 917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके लिए 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पंचायत समिति सदस्यों के 81 वार्डों और जिला परिषद के 13 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं को दो वोट डालने होंगे. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिलेभर में करीब 2,200 पुलिस जवान और अलग-अलग सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- मांगता पंचायत समिति के वार्ड 8 का मामला: पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी की मौत
 

कोटा में 540 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
कोटा जिले में भी पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो गई है. यहां जिला परिषद के 19 और पंचायत समिति के 84 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. लाडपुरा, सुल्तानपुर, इटावा और सांगोद पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है. जिले के 540 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की व्यवस्था की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 प्रतिशत मतदान दल रिजर्व रखे गए हैं. वहीं, जिले की 163 ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे.

Zila Parishad chunav

20 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे
राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. इन चुनावों में ग्रामीण मतदाता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं. पंचायत चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Panchayat Chunav
Rajasthan Panchayat Election