Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति की आलोचना की. साथ ही शेखावत ने पंचायती राज चुनावों में BJP की प्रचंड जीत का दावा किया.
Jodhpur News: राजस्थान के फलोदी और डीडवाना में शिक्षकों पर छात्रों से मारपीट के आरोप लगे हैं. वायरल वीडियो के बाद शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. जानिए, शारीरिक सजा बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास को कैसे प्रभावित करती है.
जोधपुर जिले के भोपालगढ़ स्थित बागोरिया गांव का माताजी मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल है. यहां पिछले 14 पीढ़ियों से एक सिंधी मुस्लिम परिवार देवी मां की पूजा-अर्चना करता आ रहा है. करीब 500-600 साल पुरानी इस परंपरा में परिवार मंदिर में पूजा करने के साथ नमाज भी अदा करता है. पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं.
Rajasthan News: जोधपुर में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की कोई आधिकारिक पेशकश नहीं की है. रूस के Su-57 पर भी फैसला नहीं हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध में AI, ड्रोन और तकनीक की बढ़ती भूमिका के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया.
Rajasthan News: जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय के नेचुरोपैथी कॉलेज में छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन और मानसिक उत्पीड़न, परीक्षा में पास कराने का लालच देने और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं. छात्रा ने निष्पक्ष जांच, निलंबन और सख्त कार्रवाई की मांग की है. विश्वविद्यालय ने हाई पावर कमेटी गठित की है.
Tarang Shakti 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन में आयोजित बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास तरंग शक्ति 2026 के कार्यक्रमों में शामिल हुए. 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चल रहे इस अभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायुसेनाओं ने हिस्सा लिया, जबकि 30 से अधिक देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए.
Rajasthan News: तरंग शक्ति 2026 के तहत जोधपुर में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना ने खास एरियल डिस्प्ले किया. F-35, राफेल, A400M समेत कई देशों के विमान अभ्यास में शामिल हैं. जानें कितना बड़ा है यह बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास और इसका मकसद क्या है.
Jodhpur News: जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गया है. वीडियो में पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.
Tarang Shakti 2026: जोधपुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय वायुसेना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 में राफेल लड़ाकू विमानों ने नाइट ऑपरेशन में हिस्सा लिया. ऑपरेशन के दौरान एक पायलट ने राफेल के कॉकपिट से एक्सरसाइज का वीडियो बनाया, जिसमें युद्धाभ्यास की झलक देखने को मिली.
Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने साफ किया कि प्रोबेशन पीरियड में भी सरकारी कर्मचारियों का तबादला किया जा सकता है. कोर्ट ने गोविंद के तबादले पर अमल करते हुए उन्हें बालोतरा से कार्यमुक्त कर शेरगढ़ में जॉइनिंग देने का निर्देश दिया.
Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने संपत्ति बिक्री विवाद के चलते बिजली कनेक्शन काटे जाने के मामले में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संपत्ति को लेकर चल रहा सिविल विवाद और बिजली कनेक्शन का मामला अलग-अलग है. खंडपीठ ने अपील खारिज करते हुए संबंधित अधिकारी को बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए.
Rajasthan Politics: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने भाजपा के जीत का बड़ा दावा किया है. इस दौरान उन्होंने पूर्व CM अशोक गहलोत द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि माननीय गहलोत जी ज्ञान अपडेट करें और कानों की खिड़कियां खोलें.
Jodhpur News: वायुसेना दिवस पर 8 अक्टूबर को जोधपुर एयरबेस पर सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमान एयर शो करेंगे. आसमान में तिरंगा और दिल का फॉर्मेशन दिखेगा. 7 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी.
Work from home blackmail scam : मुंबई के कुर्ला और मानखुर्द में दो दिन तक जोधपुर पुलिस भेष बदलकर रेकी करती रही और तब कहीं जाकर ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवतियों को फंसाने और उनकी प्राइवेट फोटो वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का जोधपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया. आरोपियों के मोबाइल से दर्जनों युवतियों की आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले हैं.
Rajasthan News: जोधपुर में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवतियों को फंसाने और निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले कथित सेक्स रैकेट सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Jodhpur News: EWS आरक्षण के नियमों में सरलीकरण की मांग के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की. बैठक में पात्रता नियम, समान अवसर और आर्थिक सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के करीब 3,000 मदरसों के संचालन, नियंत्रण और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. प्रतिपाल सिंह व अन्य की याचिका में मदरसों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शी प्रबंधन और विद्यार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने सहित कई मांगें उठाई गई हैं. कोर्ट ने सरकार को इन मुद्दों पर विस्तृत हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर 2026 को होगी.
Jodhpur News: जोधपुर के बासनी की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते समय हुए ब्लास्ट में गंभीर झुलसे फायर फाइटर प्रदीप कुमार मेघवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुलचास गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ और 10 दमकलों ने सलामी दी.
राजस्थान में EWS आरक्षण के नियमों को आसान बनाने की मांग को लेकर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 25 सितंबर को बाड़मेर से पांच दिवसीय यात्रा शुरू की, जिसका समापन जोधपुर में हुआ. यहां देर रात 2 बजे तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही और JCB से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.
Jodhpur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बाड़मेर, सुमेरपुर और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे. बाछड़ाऊ में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, सुमेरपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद और जोधपुर में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Rajasthan News: जोधपुर में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया. आरोप है कि कुछ लोग किराए के मकान में घुसे और युवकों से मारपीट की. 23 वर्षीय जसवंत सिंह को घसीटकर सड़क पर फेंक दिया गया. सिर में गंभीर चोट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. तीन आरोपी गिरफ्तार हुए.
Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान आगामी पंचायत चुनावों के लिए भाजपा के बूथ स्तर तक मजबूत संगठन का दावा किया और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया. राठौड़ ने EWS, SIR और EVM से जुड़े मुद्दों पर भी पार्टी का पक्ष रखा.