भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस पर साधा निशाना, पंचायत चुनावों में BJP की जीत का किया दावा

जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस पर साधा निशाना, पंचायत चुनावों में BJP की जीत का किया दावा

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति की आलोचना की. साथ ही शेखावत ने पंचायती राज चुनावों में BJP की प्रचंड जीत का दावा किया.

Written ByAman Singh
Published: Oct 13, 2026, 04:10 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 04:14 PM IST
joinshare
जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस पर साधा निशाना, पंचायत चुनावों में BJP की जीत का किया दावा
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Rajasthan Politics: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे. जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं, एसआईआर, विपक्ष की राजनीति और आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी बात रखी.

विपक्ष पर गजेंद्र सिंह शेखावत का हमला

गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं के स्थायित्व और उनके निर्विवाद बने रहने में है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-12 वर्षों में लगातार चुनावी पराजय और विशेष रूप से 2024 के चुनाव के बाद विपक्षी दलों ने न्यायपालिका, चुनाव आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. उनके अनुसार, इस तरह की राजनीति संविधान की आत्मा को कमजोर करने के साथ देश के लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है.

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित होकर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया. शेखावत ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और अपने आचरण में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.

चुनावी परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस के रवैये में अंतर

SIR के मुद्दे पर शेखावत ने कांग्रेस की राजनीति को पिक एंड चूज की राजनीति बताया. उन्होंने कहा कि पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनावी परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस के रवैये में अंतर दिखाई देता है. जहां कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान होता है, वहां सवाल उठाए जाते हैं और जहां पार्टी की स्थिति अलग होती है, वहां उसका रुख बदल जाता है.

अतर सिंह भड़ाना के हत्या पर बोले  शेखावत

अतर सिंह भड़ाना से जुड़े मामले पर शेखावत ने कहा कि वे पुराने विधायक और नेता थे तथा उनके साथ उनके गहरे संबंध रहे थे. शेखावत ने कहा कि मामला किसी व्यक्ति की पृष्ठभूमि का नहीं, बल्कि किसी भी व्यक्ति के साथ अराजकता के कारण हिंसा या हत्या जैसी घटना होने का है. उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर दावा

आगामी चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jodhpur News