Jodhpur Mining Blast: जोधपुर के बुझावड़ गांव में माइनिंग ब्लास्ट के बाद सरकारी स्कूल समेत कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है. तेज धमाके से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. शिकायत के बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
Tarang Shakti 2026: राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू हो गया है, जो 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा. पावर इन पार्टनरशिप थीम वाले इस अभ्यास में 8 मित्र देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं.
जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में करीब 90 प्रतिशत झुलसे फायरकर्मी प्रीतेश परमार का रविवार को उनके पैतृक गांव लांबाभाटड़ा, चुंडावाड़ा में अंतिम संस्कार किया गया. प्रदेशभर से पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सैल्यूट कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में 26 सितंबर से ‘तरंग शक्ति-2026’ हवाई युद्धाभ्यास शुरू हो गया है. 12 अक्टूबर तक चलने वाली एक्सरसाइज में 8 देशों की वायुसेनाएं, 32+ ऑब्जर्वर, करीब 100 विमान और 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हिस्सा ले रहे हैं.
Tarang Shakti 2026: भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से शुरू हो रहा है. यह युद्धाभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 8 देश अपने एयरक्राफ्ट और अन्य एयर एसेट्स के साथ हिस्सा लेंगे.
Jodhpur News: जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के प्रसन्न चन्द मेहता ने कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी को 6 वोट से हराया. मेहता को 53 और सोलंकी को 47 वोट मिले. जीत के साथ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना. मतदान केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा भी हुआ.
Jodhpur News : जोधपुर नगर निगम चुनाव में बहुमत का जादुई आंकड़ा 51 है. इन सबके बीच एक ओर संघ पृष्ठभूमि के पार्षद प्रसन्न चंद मेहता हैं, तो दूसरी ओर हाइब्रिड फॉर्मूले से मैदान में उतरे पूर्व सीएम के करीबी राजेंद्र सिंह सोलंकी है.जोधपुर मेयर के चुनाव में निर्दलीयों के हाथ में ही सत्ता की चाबी मानी जा रही है .
Jodhpur News: बालेसर नगरपालिका के नए भाजपा बोर्ड ने पदभार संभाला. चेयरमैन निरमा सांखला ने अध्यक्ष की कुर्सी पर पहले अपने ससुर जुगराज सांखला को बैठाया. इस भावुक पल की समारोह में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही.
जोधपुर एम्स में डॉक्टर की मौत के बाद से वहां का माहौल सुलग रहा है. रेजिडेंट डॉक्टर लगातार बता रहे हैं कि मौत के पीछे कोई बीमारी नहीं,बल्कि संस्थान का वर्क प्रेशर है,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज़ में रेजिडेंट्स का दर्द साफ झलक रहा है,जिसमें 30 से 36 घंटे तक लगातार काम कराये जाना बताया जा रहा है. जिससे एक बहुत बड़ा और बुनियादी सवाल खड़ा होता है, कि क्या वाकई कोई इंसान,वो भी मेडिकल फील्ड जैसे क्रिटिकल पेशे में,लगातार 30-36 घंटे तक काम कर सकता है ? और अगर वो विभाग एनेस्थीसिया का हो,तो ये खतरा कई गुना ज्यादा भयानक हो जाता है.
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मियों के बीच अचानक केमिकल के एक ड्रम में जोरदार विस्फोट हो गया. इसके बाद भड़की आग की चपेट में आने से 13 दमकलकर्मी झुलस गए.
Rajasthan News: जोधपुर के बासनी में केमिकल फैक्टरी में लगी आग के दौरान ड्रम में जोरदार धमाका हो गया. आग बुझा रहे 13 दमकलकर्मी झुलस गए. 2-3 की हालत क्रिटिकल बताई गई है. सभी को बेहतर इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया.
Rajasthan News: जोधपुर AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राज नरेश यादव की संदिग्ध आत्महत्या के बाद साथी डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया. मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन, कैंडल मार्च और डायरेक्टर आवास के बाहर नारेबाजी के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है.
Rajasthan News: जोधपुर के पालासनी गांव में जमीन विवाद को लेकर कथित सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है. दो परिवारों ने पंचों पर हुक्का-पानी बंद करने, मारपीट और समाज में वापसी के बदले 21 लाख व 11 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं.
Rajasthan News: जोधपुर AIIMS में 31 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव ने ड्यूटी के दौरान बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया. बासनी पुलिस ने ड्यूटी रूम सीज किया है. सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है, जांच जारी है.
Rajasthan News: जोधपुर की मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के जितेंद्र 18 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने. सोमवार के विवाद के बाद कांग्रेस पार्षद बस से पहुंचे. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं और कहा- यह सुरक्षा के लिए है.
जोधपुर के खेजड़ली गांव में हर साल भादवे की दशमी को खेजड़ली शहीदी मेले का आयोजन होता है. यह मेला 21 सितंबर 1730 को खेजड़ी के पेड़ों की रक्षा के लिए अमृता देवी सहित 363 महिला-पुरुषों के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है. इतिहास के अनुसार, महाराजा अभय सिंह के आदेश पर सैनिक पेड़ काटने पहुंचे थे, जिसका अमृता देवी और ग्रामीणों ने पेड़ों से चिपककर विरोध किया. अमृता देवी, उनकी तीन बेटियों समेत 363 लोगों ने पेड़ों की रक्षा के लिए जान दे दी.
राजस्थान हाईकोर्ट में रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े मामलों को लेकर असाधारण न्यायिक घटनाक्रम देखने को मिला. अवकाश के दिन भी हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई का सिलसिला सुबह से देर रात तक चला. सबसे खास बात यह रही कि डॉ.जस्टिस नूपुर भाटी की एकलपीठ ने रात 10 बजे के बाद भी सुनवाई जारी रखी और करीब 11 बजे तक अदालत में मामलों की सुनवाई होती रही.
Rajasthan News: जोधपुर में AGTF और कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 इनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर पंजाब पुलिस ने 5-5 लाख का इनाम रखा था. पुलिस के अनुसार, दोनों जोधपुर में व्यापारी से रंगदारी की तैयारी में थे.
Rajasthan News: जोधपुर महापौर चुनाव में भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है. भाजपा 52 और कांग्रेस 48 पार्षदों के समर्थन का दावा कर रही है. बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं. अंतिम समय में निर्दलीयों और क्रॉस वोटिंग की भूमिका अहम हो सकती है.
Rajasthan News: जोधपुर नगर निगम में भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में 7 निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हुए. सातों के साथ आने से बोर्ड गठन को लेकर भाजपा का सियासी गणित और मजबूत हुआ है.
जोधपुर नगर निकाय चुनाव के बीच पार्षद निर्मला नायक के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आया है. पार्षद और उनके पति का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपहरण और किसी भी दबाव से इनकार करते हुए परिवार के साथ स्वेच्छा से बाहर होने की बात कही.
जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र में गणपति पंडाल में तोड़फोड़ और गणेश प्रतिमा को हटाकर फेंकने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.