भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /संस्कारों की अनूठी तस्वीर: जब बालेसर नगरपालिका की नई अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी पर सबसे पहले बैठाया ससुर को

संस्कारों की अनूठी तस्वीर: जब बालेसर नगरपालिका की नई अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी पर सबसे पहले बैठाया ससुर को

Jodhpur News: बालेसर नगरपालिका के नए भाजपा बोर्ड ने पदभार संभाला. चेयरमैन निरमा सांखला ने अध्यक्ष की कुर्सी पर पहले अपने ससुर जुगराज सांखला को बैठाया. इस भावुक पल की समारोह में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही.

Written BySandhya Yadav
Published: Sep 24, 2026, 06:14 PM IST|Updated: Sep 24, 2026, 06:21 PM IST
joinshare
संस्कारों की अनूठी तस्वीर: जब बालेसर नगरपालिका की नई अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी पर सबसे पहले बैठाया ससुर को
Image Credit: चेयरमैन ने पहले अपने ससुर को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jodhpur News: बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नव-निर्वाचित भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है. शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान आयोजित समारोह में एक भावुक और संस्कारों से जुड़ा ऐसा पल भी सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ पदभार ग्रहण समारोह
पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित मौजूद लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया. इसके बाद नगरपालिका के नए बोर्ड के पदभार ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई.

चेयरमैन ने ससुर को पहले बैठाया अध्यक्ष की कुर्सी पर
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन निरमा सांखला ने पारिवारिक संस्कारों की एक अनूठी मिसाल पेश की. जब उनके पदभार संभालने का समय आया तो उन्होंने शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ से हाथ जोड़कर एक विशेष आग्रह किया.

निरमा सांखला ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि अध्यक्ष की कुर्सी पर सबसे पहले उनके पिताजी यानी ससुर जुगराज सांखला बैठें.

विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने निरमा सांखला की इस भावनात्मक इच्छा का सम्मान किया. इसके बाद उनके ससुर जुगराज सांखला को कुछ समय के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया. कुर्सी पर बैठने के बाद जुगराज सांखला ने सबसे पहले नगरपालिका की ऐतिहासिक जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. इसके बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू निरमा सांखला के लिए अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी.

ईओ ने चेयरमैन को सौंपा विधिवत कार्यभार
इसके बाद निरमा सांखला ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं.

समारोह में मौजूद नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी चेयरमैन निरमा सांखला को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने भी संभाला पदभार
इसी क्रम में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने भी अपना पदभार संभाला. अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया. इस दौरान विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने उपाध्यक्ष इंदा को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं.

पदभार ग्रहण करने के बाद रूपसिंह इंदा ने विधायक राठौड़, सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. समारोह के दौरान नए बोर्ड के कार्यभार संभालने के साथ नगरपालिका में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हुई.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jodhpur News