Haryana IDFC Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले को लेकर CBI जांच कर रही है. इसको लेकर कई महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक भ्रष्ट अधिकारियों ने कॉल गर्ल्स और पार्टियों में करोड़ों उड़ाए.
Delhi Usmanpur Firing: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम नाम के 2 बदमाशों पर फायरिंग की है. दोनों आरोपी जंगल के रास्ते अपने घर भागने की तैयारी कर रहे थे. फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी.
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में खंडहर हो चुके MCD फ्लैट में 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक राजा अपने भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था.
असम के सोनितपुर में बरचल्ला से बीजेपी विधायक रितु बरन सरमा पर ट्रक से टक्कर के बाद खंजर से हमला करने की कोशिश की गई. विधायक बाल-बाल बचे. पढ़ें पूरी खबर और ताजा अपडेट.
उदयपुर के कन्हैयालाल को बेहरमी से मौत केर घाट उतारने वाले कांड में राजस्थान हाईकोर्ट ने पांच आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मुस्लिम खान, आशिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, मोहसिन खान और वसीम अली की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की.
Jaipur Kalam Coaching video: जयपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान में छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को कलाम कोचिंग का बताया जा रहा है.
Kota Crime News: कोटा शहर में चाकूबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन हॉक (H.A.W.K) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर उन्हें जब्त किया और संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज किए.
Mad Sandhu Profile: पंजाब में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (Mad Sandhu) की शनिवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे चर्चित और विवादित मुद्दों पर बात करते थे. उनके मर्डर की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने ली है.
पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें अमृतसर के प्रताप नगर एरिया में दिनदाहड़े गोली मारी है.
अमेरिका के टेनेसी में एक महिला कैदी को मौत के 2 इंजेक्शन दिए गए, लेकिन वो बच गई. इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है. सजा फिलहाल टाल दी गई है. इस मामले में उसके वकील अब कोर्ट पहुंचे और एक इमरजेंसी याचिका दाखिल की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Kota Crime: कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अय्यप्पा मंदिर रोड पर हिस्ट्रीशीटर आजम खान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक आजम जुमे की नमाज के लिए घर से निकला था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल आजम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
CJP Mumbai Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से शुक्रवार को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पार्टी ने यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया था.
Dausa Crime: दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के पांचोली गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान की विंडो तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात भजन लाल बैरवा के घर हुई, जहां परिवार के सदस्य बाहर वाले कमरे में सो रहे थे. चोर घर में रखे दो बेटियों के सोने के चूड़े, कड़े, पायजेब सहित अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है.
Rajaldesar newborn: चूरू जिले के राजलदेसर में भावनदेसर रोड के पास झाड़ियों और कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला. सड़क से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी पहुंची और नवजात को राजलदेसर चिकित्सालय ले जाया गया.
Muskan-Saurabh Murder Case: प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक घर ही जब कत्लगाह बन जाए तो फिर सिक्योरिटी की उम्मीद कहां करें. पिछले कुछ महीनों में सूरत से लेकर छत्तीसगढ़, मेरठ और आगरा तक अपराध की ऐसी-ऐसी खौफनाक दास्तानें सामने आई हैं, जहां अपनों ने ही अपनों की जान ली है.
यह मामला गुजरात के सूरत का है. यहां 4 साल बाद तीन महिलाओं के कत्ल का राज खुला है. आरोपी का घर कोसांबा के वडफालिया इलाके में था, जिसके आंगन की खुदाई कराने पर वहां से इंसानी कंकाल निकले हैं. आइए जानते हैं क्या है इस ट्रिपल मर्डर केस के बारे में...
Vatika Group Money Laundering Case: वाटिका ग्रुप में धोखाधड़ी के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी के चेयरमैन-को मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर फिलहाल जांच चल रही है.
Indians On way To US Kidnapped In Ethiopia: गुजरात से अमेरिका जा रहे तीन रिश्तेदार अचानक लापता हो गए. कनाडा में आखिरी बात होने के बाद परिवार को इथोपिया से एक कॉल आया, जिसमें उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगी गई.
Rajsamand ACB: राजसमंद ACB ने CGST नोटिस सेटल कराने के नाम पर 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में दो कथित दलालों को 25 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया है. कार्रवाई 100 फीट रोड स्थित टायर शोरूम में की गई. ACB के अनुसार परिवादी को 3.12 करोड़ रुपए के CGST नोटिस के सेटलमेंट के बदले रिश्वत मांगी गई थी. मामले में उदयपुर CGST के सुपरिंटेंडेंट सांवरराम की भूमिका सामने आने पर उन्हें भी कोटा जिले के सुकेत से डिटेन किया गया है.
महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां माता-पिता ने महंगे फोन और सोने के गहनों की चाह में अपने मासूम बच्चे को 1 लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Bindaayka Murder Case: जयपुर के बिंदायका में गर्भवती महिला किरण की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, किरण अपने भतीजे प्रवेश रावत के साथ लिव-इन में रह रही थी. अवैध संबंधों के शक में प्रवेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मकान के खाली हिस्से में गड्ढा खोदकर नमक डालकर दफना दिया. किरण करीब तीन महीने की गर्भवती थी. शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को करौली हाईवे से गिरफ्तार किया.
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पैसों के विवाद में एक कसाई ने अपनी ही महिला मित्र की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव के 9 टुकड़े किए और फिर उन्हें नहर में बहा दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला...