Mad Sandhu Profile: पंजाब में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (Mad Sandhu) की शनिवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे चर्चित और विवादित मुद्दों पर बात करते थे. उनके मर्डर की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने ली है.
Mad Sandhu Profile: पंजाब में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (Mad Sandhu) की शनिवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे चर्चित और विवादित मुद्दों पर बात करते थे. जिससे कई लोग उनसे नाराज रहते थेऔर वे उनकी ट्रोलिंग करते थे. उनके मर्डर की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने ली है.
1/6
पंजाब के लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
मैड संधू पंजाब के लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर थे. वे चर्चित मेकअप आर्टिस्ट थे और पॉडकास्ट पर भी बहुत लोकप्रिय थे. अपनी अलग जीवनशैली और बेबाकी की वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थे. लाखों लोग उनके अंदाज को पसंद करते थे.
2/6
मैड संधू का असली नाम मधुसूदन
मैड संधू का असली नाम मधुसूदन था. हालांकि, इंटरनेट की दुनिया में उन्होंने अपना नाम 'मैड संधू' या 'मैडी संधू' रखा. उनके यही नाम उनकी असल पहचान बन गई. उनका शुरुआती जीवन पंजाब के माहौल से गहराई से जुड़ा हुआ था.
3/6
मशहूर आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट
प्रोफेशन के लिहाज से मैड संधू पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट थे. उनका अमृतसर में 'मानेलेन' (Manelane) नाम से एक यूनीसेक्स सैलून था. इसे वे खुद संचालित करते थे. वे पंजाब और मुंबई में असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम कर चुके थे.
4/6
अमृतसर जिले के रहने वाले थे
मैड संधू मूलत पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले थे. वे अमृतसर में लोहारका रोड के आसपास नजर आ जाते थे. वहीं पर उनका यूनीसेक्स सैलून था. इसी इलाके में वे पॉडकास्ट और दूसरे वीडियो बनाते थे, जिस पर तमाम लोग कमेंट करते थे.
5/6
सोशल मीडिया पर रहते थे सक्रिय
मैड संधू सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते थे. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोवर्स थे. वे व्लॉग, रील्स और वीडियोज के जरिए अपनी एक्विविटीज प्रशंसकों को बताते रहते थे. उन्होंने 'ओये भोले ओये' समेत कुछ पंजाबी प्रोजेक्ट्स और सीरीज में भी अभिनय किया था.
6/6
अक्सर विवादित मुद्दों पर करते थे बात F
अपने पॉडकास्ट और वीडियोज में मैड संधू अक्सर विवादित मुद्दों पर बात करते थे. वे LGBTQ के अधिकारों का मुद्दा, पॉप कल्चर को बढ़ावा देने की चर्चा करते थे. इन विवादित मुद्दों की वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ता है.