)
Usmanpur Firing: नॉर्थईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आज सोमवार ( 5 अक्टूबर 2026) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. दोनों आरोपी 23 साल के हैं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल के रास्ते उस्मानपुर स्थित अपने घर पहुंचने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया.
पुलिस का कहना है कि जैसे ही दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलियां पुलिस के 2 जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं. हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मुठभेड़ के साथ-साथ उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों में भूमिका की भी जांच की जा रही है.
#WATCH | Delhi: Two criminals, Mohammad Kaif and Mohammad Jaseem, sustained bullet injuries to their legs in an encounter with the Special Staff team of Northeast Delhi Police in the Usmanpur area. Both were shifted to a hospital for treatment. The Special Staff team had received information that the two accused were expected to reach their home in Usmanpur through a forested route. Acting on the information, the police team laid a trap in the area. Police said the two accused allegedly opened fire at the police team upon reaching the spot, following which the police retaliated. Two police personnel also came under fire, with bullets hitting their bulletproof jackets, but both escaped unhurt. Approximately 26 rounds were fired from both sides during the encounter. Further investigation is underway: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 5, 2026
मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया,' नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम के साथ मुठभेड़ में उस्मानपुर इलाके में 2 अपराधियों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. स्पेशल स्टाफ टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल वाले रास्ते से उस्मानपुर में अपने घर पहुंचने वाले हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस के 2 जवान भी गोलीबारी की चपेट में आए और उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से लगभग 26 राउंड गोलियां चलीं. मामले की आगे की जांच चल रही है.'
बता दें कि आरोपियों की तरफ से 12 राउंड फायरिंग हुई, जबकि पुलिस ने जवाब में 16 राउंड दागे.
बता दें कि आरोपी मोहम्मद कैफ और जसीम लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग के शार्प शूटर्स हैं. दोनों ने 2 अक्टूबर 2026 को भजनपुरा में एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उसके घर के बाहर फायरिंग की थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक और 3 पिस्टल बरामद किए. वारदात के समय दोनों ने इसी बाइक का इस्तेमाल किया था. दोनों आरोपियों को हाफ इनकाउंटर के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.