App

657 करोड़ में अय्याशी का खेल: IDFC बैंक घोटाले में CBI चार्जशीट से बड़ा खुलासा; कॉल गर्ल्स-पार्टियों में अफसरों ने बहाए पैसे

Haryana IDFC Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले को लेकर CBI जांच कर रही है. इसको लेकर कई महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक भ्रष्ट अधिकारियों ने कॉल गर्ल्स और पार्टियों में करोड़ों उड़ाए.

657 करोड़ में अय्याशी का खेल: IDFC बैंक घोटाले में CBI चार्जशीट से बड़ा खुलासा; कॉल गर्ल्स-पार्टियों में अफसरों ने बहाए पैसे

Haryana Bank Scam: चंडीगढ़ में हरियाणा के कई डिपार्टमेंट्स से संबंधित लगभग 657 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच में CBI ने कई अहम खुलासे किए हैं. CBI की चार्जशीट के मुताबिक, मामले में कुछ महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जो जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं.

जांच के दौरान महिलाओं की ओर से इन्वेस्टिगेटर्स को कथित पार्टियों और उन पर किए गए खर्च की जानकारी दी गई. चार्जशीट में तीनों महिलाओं की पहचान W-1, W-2 और W-3 के रूप में की गई है. क्या है पूरा मामला?

महिला डांसरों पर किया खर्चा


इन्वेस्टिगेटर्स के मुताबिक, W-1 ने CBI को बताया कि जीरकपुर में पार्टियां आयोजित की जाती थीं और उसे महिला डांसरों को बुलाने की जिम्मेदारी दी जाती थी. उसके बयान के मुताबिक इन पार्टियों में डांस के अलावा कुछ महिलाओं को मेहमानों के साथ प्राइवेट समय बिताने के लिए भी बुलाया जाता था. मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की कथित प्रेमिका ने भी जांच में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. चार्जशीट के मुताबिक कुछ इवेंट्स पर लगभग 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते थे और नए नोट बरसाए जाते थे.  

पार्टियों में उड़ाए करोड़ों


W-2 ने जांच के दौरान इन्वेस्टिगेटर्स को बताया कि उसे एक बार मामले में आरोपी एक IAS ऑफिसर के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था और मोहाली के एक होटल में सुइट बुक किया गया था. वहीं W-3 ने CBI को बताया कि उसने भी इस तरह की 2 पार्टियों में हिस्सा लिया था. CBI ने चार्जशीट में इन बयानों को जांच के दौरान सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी के तौर पर दर्ज किया है.  

CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा 


बता दें कि हरियाणा-चंडीगढ़ के गवर्मेंट डिपार्टमेंट के 657 करोड़ के बैंक घोटाले में शुरुआत से ही गड़बड़ी के संकेत मिल रहे थे. हालांकि, कोई भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा था. CBI की चार्जशीट के मुताबिक, कई डिपार्टमेंट्स में कैश जमा कराने की डेडलाइन से लेकर फर्जी बैंक स्टेटमेंट, संदिग्ध लेन-देन और नियमों की अनदेखी तक कई मामले सामने आए, लेकिन इसमें समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. भ्रष्टाचार को लेकर जूनियर ऑफिसर्स की ओर से आपत्तियां उठाई गईं, लेकिन इसमें शामिल ऑफिसर्स ने भी उन्हें डांटकर और पद से हटाकर उनका मुंह बंद कर दिया. CBI की चार्जशीट के मुताबिक, अगर समय रहते कोई ठोस कदम उठाए होते, तो शायद ऐसी गड़बड़ियां नहीं होती.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More