SIR के मसले पर विपक्ष का रवैया आक्राम हो गया है. इंडिया ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा. इस बीच आज इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज रात 8 बजे मुलाकात करेंगे.
एसआईआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग को घेर रही है. गुरुवार को कांग्रेस पूरे देशभर में काला दिवस मना रही है. कांग्रेस ने इस संबंध में सभी राज्यों के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने को कहा था. इसके अलावा बेंगलुरु में सीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. आज होने वाली दिन भर की हलचल के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
INDIA गठबंधन 8 अक्टूबर को हरियाणा के जिला मुख्यालयों पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा, जिसमें कांग्रेस ने वोटर लिस्ट और SIR से जुड़े आरोपों को उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.
Ashok Gehlot: जयपुर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हल्का-फुल्का संवाद देखने को मिला. गहलोत ने पायलट की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा उनके प्रभारी थे, अब पायलट रंधावा के प्रभारी बन गए हैं. इस पर पायलट ने मुस्कुराते हुए कहा कि गहलोत तो राजस्थान हो या पंजाब, सभी के इंचार्ज हैं.
उत्तराखंड कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी की लाइन से हटकर यात्राएं कर रहे हैं. इसी को लेकर कांग्रेस आलाकमान की तरफ से भी बड़ा संदेश दे दिया गया है.
SIR को लेकर देशभर में जारी विपक्ष के प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीन सूत्रीय मांगे रखी हैं.. सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए खरगे ने कहा कि इससे कम पर कोई बात नहीं होगी. भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को हमारी ये मांगे माननी ही होगी.
AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कहा कि वह ऐसी हरी-भरी, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली वापस चाहती हैं, जिसमें वह बड़ी हुई हैं.
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नए अध्यक्ष बने हैं. जानिए उनके महान खेल करियर, पंजाब पुलिस सेवा और राजनीतिक सफर की पूरी कहानी.
पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए परगट सिंह परगट सिंह पूर्व ओलंपियन हैं और फिलहाल जालंधर कैंट से विधायक हैं.
लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया. कुर्सी छोड़ने के तुरंत बाद उन्होंने Zee Media से खास बातचीत की और कई जरूरी सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं.
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान होने से पहले राजा वडिंग राहुल गांधी से मुलाकात करने अपना इस्तीफा लेकर दिल्ली पहुंचे थे.
बीजेपी प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी का पदभार संभालते ही पहले संगठनात्मक दौरे पर भोपाल पहुंचे बिप्लब देब और रेखा वर्मा ने सीधे कमजोर कड़ियों पर फोकस किया है. मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में 2 साल से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.
समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा का टिकट दिया है. उनके इस फैसले से झारखंड कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है. इससे एक बार फिर से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता की पोल खुल गई.
इंडी गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक पीसी को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए. विपक्षी दल आगामी 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे.
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के भगवान श्रीराम और शिव वाले बयान पर सियासी हलचल मच गई है. बीजेपी ने सीएम रेड्डी के साथ कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. रेड्डी के बयान से भड़की बीजेपी ने धर्मशास्त्रों के हवाले से उनकी जानकारी को दुरुस्त करते हुए पलटवार किया है.
30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक होने जा रही है. इस बैठक का एजेंडा सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति बनाना है. इसके अलावा एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरना है. बैठक से AAP, DMK और TVK ने दूरी बना ली है.
मंगलवार (29 सितंबर) को नई दिल्ली में CWC की बैठक होने जा रही है, जिसमें एसआईआर, CEC समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. वहीं, बुधवार को दिल्ली में ही इंडी गठबंधन की बैठक भी होने जा रही है.
Himanta Biswa Sarma on Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि असम कांग्रेस में मेरे धुरंधर एसेट्स है और वक्त आने पर उनका इस्तेमाल करेंगे.
वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने आज (शनिवार, 28 सितंबर) को चुनाव आयोग के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी जिलों में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा गया.
Karnataka MLA Threatens Congress: कर्नाटक में कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी को धमकी दी है कि अगर 10 अक्टूबर 2026 तक डग तालुक को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाता है, तो वह अपने विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे.
अभिलाष साहू के निलंबन वापसी को लेकर पार्टी में जबरदस्त मतभेद देखने को मिल रहा है. इस मुद्दे पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं.
जातीय जनगणना से पहले झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी के लिए अलग कोड की मांग की है. पार्टी ने इसी मांग को लेकर 16 सितंबर को बापू वाटिका से लोकभवन तक मार्च करने का ऐलान किया है.