भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /तेलंगाना सीएम के बयान पर घमासान: 'कांग्रेस का मतलब मुसलमान और...', BJP ने राहुल गांधी को बताया नास्तिक; रेवंत रेड्डी को भी घेरा

तेलंगाना सीएम के बयान पर घमासान: 'कांग्रेस का मतलब मुसलमान और...', BJP ने राहुल गांधी को बताया नास्तिक; रेवंत रेड्डी को भी घेरा

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के भगवान श्रीराम और शिव वाले बयान पर सियासी हलचल मच गई है. बीजेपी ने सीएम रेड्डी के साथ कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. रेड्डी के बयान से भड़की बीजेपी ने धर्मशास्त्रों के हवाले से उनकी जानकारी को दुरुस्त करते हुए पलटवार किया है.

Written Byabhinav tripathi
Published: Sep 30, 2026, 11:17 AM IST|Updated: Sep 30, 2026, 01:30 PM IST
joinshare
तेलंगाना सीएम के बयान पर घमासान: 'कांग्रेस का मतलब मुसलमान और...', BJP ने राहुल गांधी को बताया नास्तिक; रेवंत रेड्डी को भी घेरा
Image Credit: बीजेपी ने रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

BJP Vs Congress: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के एक बयान के बाद उत्तर से दक्षिण तक सियासी पारा बढ़ गया है. उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक और राजनीतिक पहचान की तुलना करके एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. जिसके बाद बीजेपी रेड्डी के साथ कांग्रेस पर हमलावर है.

बीजेपी ने रेड्डी के बयान की कड़ी निंदा की है और राजनीतिक फायदे के लिए समुदायों को बांटने की कोशिश करार दिया है. एक पीसी को संबोधित करते हुए रेड्डी ने बीजेपी की ओर से जय श्री राम के नारे के बार-बार इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए. रेड्डी ने पूछा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेता श्री राम के जैसे हर-हर महादेव का नारा क्यों नहीं लगाते हैं. अब बीजेपी ने पलटवार किया है.

बीजेपी का रेवंत रेड्डी पर बड़ा हमला

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नास्तिक राहुल गांधी की पार्टी के तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, जो जुबली हिल्स के चुनाव में कांग्रेस के दिल का उद्घोष कर चुके हैं 'कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस'. आगे कहा कि पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में पूरी तरह से संलिप्त कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है.

कांग्रेस ने उत्तर-दक्षिण में बांटा: BJP

त्रिवेदी ने कहा कि  कर्नाटक के कांग्रेस के वित्त मंत्री डीके सुरेश ने कहा था कि दक्षिण ज्यादा और उत्तर कम टैक्स देता है, चिदंबरम साहब ये कह चुके हैं कि उत्तर भारत नहीं होता, तो दक्षिण बहुत प्रगति करता. ऐसे ही अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बोल रहे हैं कि हम द्रविड़ हैं और वो आर्यन हैं. ये ऐसा मूर्खतापूर्ण सिद्धांत है, जो अब पूरे विश्व में नकारा जा चुका है. इन्हीं रेवंत रेड्डी साहब ने कहा था कि बिहार और तेलंगाना के DNA अलग है. उसके बाद भाषा पर, जाति में और महिला एवं पुरुष में विभाजित करना भी इनका लक्ष्य है.

नास्तिक राहुल गांधी की पार्टी के तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी, जो जुबली हिल्स के चुनाव में कांग्रेस के दिल का उद्घोष कर चुके हैं 'कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस'।

पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में पूरी तरह से संलिप्त कांग्रेस… pic.twitter.com/or7pxHxTjB

— BJP LIVE (@BJPLive) September 30, 2026

सुधांशु त्रिवेदी ने दिया बड़ा चैलेंज 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ जी की धरती से सांसद हैं और एक नहीं, अनेक बार उनके 'हर-हर महादेव' करते हुए वीडियो हैं. मगर राहुल गांधी जी का 'हर-हर महादेव' करते हुए वीडियो शायद आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेगा. लगता है कि मुस्लिम लीग के साथ सरकार चलाते-चलाते कांग्रेस के ऊपर इस्लामिक प्रभाव इस  सीमा तक हावी हो गया है कि वो अब हिंदू धर्म के भगवानों को भी इस्लामिक और क्रिश्चियन धर्मों के नजरिए से देखने लगे हैं.

रेड्डी ने क्या कहा था?

गौतलब है कि रेवंत रेड्डी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि था कि हम द्रविड़ हैं, वे आर्य हैं. हम भगवान शिव के भक्त हैं, जबकि वे भगवान राम के भक्त हैं. हैरान करने वाली बात है कि रेड्डी ने भगवान राम को अमीरों और भगवान शिव को गरीबों का देवता करार दे दिया. उन्होंने कहा था कि दोनों लोग देवताओं को पूजते हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के’: रेवंत के बयान पर बवाल, BJP ने पूछा- दक्षिण में ‘काशी-अयोध्या’ किसके लिए?

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी आतंकी संगठन JMB का पर्दाफाश: 3 राज्यों के 16 ठिकानों पर NIA की रेड, रेडिकलाइजेशन मामले में बड़ा खुलासा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Revanth Reddy
BJP
Congress